फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Posting of watchmen in council schools

अलीगढ़ : परिषदीय विद्यालयों में होगी चौकीदारों की तैनाती

Sat, 18 Dec 2021 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Posting of watchmen in council schools
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में चौकीदारों की तैनाती की जाएगी। इसके लिए शासन स्तर से पहल की जा रही है। विद्यालयों में शरारती तत्वों से सुरक्षित रखने के लिए यह इंतजाम किया जा रहा है।
जिले में 2115 परिषदीय विद्यालय हैं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों को रात में सुनसान पाकर चोर अपना कारनामा कर जाते हैं। एक महीने में दो बार दोदपुर स्थित प्राथमिक पाठशाला में चोरी हो चुकी है। टैबलेट, टीवी आदि सामान चोरी हो गए। प्रधानाध्यापिका दो बार थाना सिविल लाइंस में तहरीर भी दे चुकी हैं। इन विद्यालयोें में चौकीदार आउटसोर्सिंग के तहत तैनात किए जाएंगे। इस बाबत शासन स्तर से तैयारियां शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

एक नजर में
- जिले में कुल 2115 परिषदीय विद्यालय
- 1386 प्राथमिक विद्यालय
- 354 उच्च प्राथमिक विद्यालय
- 375 कंपोजिट विद्यालय
- 2 लाख 53 हजार (लगभग)
- 6820 शिक्षक
- 2510 शिक्षामित्र
- 246 अनुदेशक
शासन तरफ से विद्यालयों में चौकीदारों की तैनाती की पहल, सराहनीय है। इसकी जरूरत भी है। विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था सर्वोपरि है। - सतेंद्र कुमार, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed