{"_id":"62800e8a0f7e134f5430e2d0","slug":"aligarh-politics-is-not-stopping-regarding-jama-masjid-mayor-demands-to-stop-rhetoric-aligarh-news-ali291564457","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : जामा मस्जिद को लेकर नहीं थम रही सियासत, महापौर ने की बयानबाजी पर रोक लगाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : जामा मस्जिद को लेकर नहीं थम रही सियासत, महापौर ने की बयानबाजी पर रोक लगाने की मांग
विज्ञापन
ऊपरकोट स्थित जामा मस्जिद को लेकर सियासत कम होने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को भी इस मामले में महापौर, सपा के पूर्व विधायक जमीर उल्लाह सहित कई लोगों ने बयानबाजी की ।
इस मामले में महापौर मोहम्मद फुरकान ने बेवजह बयानबाजी पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ‘हमारा शहर स्मार्ट सिटी और विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। लेकिन बेहद अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि कुछ लोग ऐसी बातों को तोड़ - मरोड़कर पेश कर रहे हैं, जो बातें विकास में बाधक होती हैं।
उन्होंने पूर्व मेयर शकुंतला भारती के बयान पर आपत्ति की और कहा कि वह विवाद को छोड़कर विकास के लिए आगे आएं। डीएम, एसएसपी व मंडलायुक्त से कहा कि इस तरह की बात प्रचारित करने वाले लोगों पर बंदिशें लगाई जाएं। जो संभावित कार्रवाई हो, वह करें।’ नगर आयुक्त ने भी स्पष्ट कर दिया है कि बेवजह इस प्रकरण में बयानबाजी बंद होनी चाहिए।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर शनिवार को फिर सपा के पूर्व विधायक जमीर उल्लाह खान ने कहा कि जामा मस्जिद को अवैध कहने वालों पर मुकदमा दर्ज होना चाहिए। उन्होंने इस प्रकरण में डीएम से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि कुछ लोग शहर की फिजा खराब करना चाहते हैं लेकिन ऐसा नहीं होने देंगे।
कांग्रेस नेता आगा यूनुस ने डीएम को पत्र लिखकर पूर्व मेयर शकुंतला भारती तथा अन्य असमाजिक तत्वों के खिलाफ ऐतिहासिक धरोहर जामा मस्जिद को लेकर भ्रामक खबरें फैलाने और शहर की फिजा खराब करने के प्रयास करने का आरोप लगाया है।