{"_id":"5f007dac8ebc3ea1a1461893","slug":"aligarh-police-will-give-one-day-salary-to-the-family-of-martyred-policemen-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में शहीद पुलिसकर्मियों के परिवार को एक दिन का वेतन देगी अलीगढ़ पुलिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में शहीद पुलिसकर्मियों के परिवार को एक दिन का वेतन देगी अलीगढ़ पुलिस
Sat, 04 Jul 2020 06:31 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sat, 04 Jul 2020 06:31 PM IST
विज्ञापन
कानपुर एनकाउंटर में आठ पुलिसकर्मी शहीद
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में कुख्यात अपराधी विकास दुबे को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम के सीओ, एसओ सहित आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में अलीगढ़ पुलिस ने भी रोष जाहिर किया। जिला पुलिस ने शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही एसएसपी सहित पूरे जिले के पुलिसकर्मियों ने अपने एक-एक दिन का वेतन शहीदों के परिवार वालों को देने का फैसला किया है।
विज्ञापन
एसएसपी मुनिराज जी ने कहा कि अपनी ड्यूटी को निभाते हुए शहीद हुए पुलिसकर्मियों को जनता के साथ ही अलीगढ़ पुलिस परिवार को भी गर्व है। पुलिस जनता की सेवा और अपराध पर लगाम लगाने को अपनी जान हथेली पर रखकर नौकरी करती है। शहीद पुलिसकर्मियों की शहादत को सलाम। इस दौरान पुलिस कप्तान कार्यालय परिसर में शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन