फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Police suspects family, some people on radar

अलीगढ़ : परिवार पर पुलिस के शक की सुई, कुछ लोग रडार पर

Mon, 20 Jul 2020 01:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Police suspects family, some people on radar
पीएसी भरती के दौरान नाप जोख में फर्जीवाड़ा कराने वाले रिक्रूट ने बेशक पुलिस व पीएसी अधिकारियों को पूछताछ में किसी का नाम नहीं बताया। मगर पुलिस की अब तक की जांच में शक की सुई उसके परिवार से जुड़े कुछ लोगों पर घूम रही है। कुछ लोगों को रडार पर भी ले लिया गया है। जानकारी मिली है कि उनमें से एक व्यक्ति पूर्व में पुलिस में तैनात रहे हैं। मगर पुलिस साक्ष्य जुटाने और भूमिका की जांच करने में जुटी है। उसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

इस मामले में अब तक की जांच में यह तथ्य उजागर हुआ है कि पीएसी कानपुर में भरती देखने वाले इस रिक्रूट को भरती व जनरल ट्रेनिंग के लिए अलीगढ़ 45वीं वाहिनी एलाट हुई। प्रारंभिक तौर पर नाप, मेडिकल व प्रपत्र सत्यापन कानपुर में ही हो गए। वहीं, फर्जीवाड़ा भी होना पाया गया। अब जनरल ट्रेनिंग में तीन-चार अलग-अलग चरण में भरती की अन्य औपचारिकताएं पूरी होती हैं। इसके बाद फाइनल ट्रेनिंग के लिए आगे भेजा जाता है। इन्हीं प्रक्रियाओं के दौरान इसकी नाप में गड़बड़ी पाए जाने पर जेटीसी प्रभारी ने अधिकारियों को बताया। अधिकारियों ने इस मामले को सच्चाई उजागर होने तक गोपनीय रखा। अब पुलिस व पीएसी स्तर से हुई जांच में इस फर्जीवाड़े में इसके परिवार के लोगों पर ही शक गहरा रहा है। इंस्पेक्टर क्वार्सी इतना ही कहते हैं कि जांच के बाद ही तय हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed