{"_id":"68da55b310f7b56d0b053e00","slug":"aligarh-police-recovered-77-mobile-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: आपका मोबाइल मिल गया है... सुनकर खिले चेहरे, 14 लाख से अधिक के 77 फोन पुलिस ने ढूंढ निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: आपका मोबाइल मिल गया है... सुनकर खिले चेहरे, 14 लाख से अधिक के 77 फोन पुलिस ने ढूंढ निकाले
Mon, 29 Sep 2025 03:18 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 29 Sep 2025 03:18 PM IST
सार
खोए और गिरे हुए 77 मोबाइल फोन को सर्विलांस व स्वॉट टीम ने मोबाइल खोजकर उनके स्वामियों को सौंप दिए। अपने मोबाइल फोन वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल गए । बरामद मोबाइल फोन की कीमत 1419303 रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
मोबाइल सुपुर्द करते एसएसपी नीरज जादौन
- फोटो : पुलिस
विस्तार
अचानक फोन आया कि आपका खोया हुआ मोबाइल मिल गया है। आप आकर के मोबाइल प्राप्त कर लें। ऐसा सुनकर मोबाइल स्वामी का चेहरा खिल गया। ऐसे ही गुम हुए 77 मोबाइल पुलिस ने तलाश लिए और सुपुर्द कर दिए गए।
विज्ञापन
अलीगढ़ में मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत सीईआईआर पोर्टल पर पंजीकृत खोए और गिरे हुए 77 मोबाइल फोन को सर्विलांस व स्वॉट टीम ने मोबाइल खोजकर उनके स्वामियों को सौंप दिए। अपने मोबाइल फोन वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल गए । बरामद मोबाइल फोन की कीमत 1419303 रुपये आंकी गई है। एसपी क्राइम ममता कुरील ने बताया कि महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण अभियान में सर्विलांस सेल व थानों की टीमों ने विभिन्न कंपनियों के कुल 77 मल्टीमीडिया मोबाइल बरामद किए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत काफी समय पहले खोए मोबाइलों को तलाशा गया है। कोई भी पीड़ित मोबाइल खो जाने पर अपनी शिकायत ऑनलाइन, स्थानीय थाने के माध्यम से दर्ज करा सकता है। पीड़ित की रिपोर्ट पर तत्काल कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन