फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Poisonous Liquor Case Another illegal factory caught operator arrested input from Kalia

अलीगढ़ जहरीली शराब कांड: एक और अवैध फैक्टरी पकड़ी, संचालक गिरफ्तार, कालिया से मिला इनपुट

Fri, 18 Jun 2021 10:33 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Fri, 18 Jun 2021 10:33 PM IST
सार

एसएसपी कलानिधि नैथानी के अनुसार पूर्व में अकराबाद के दभी में शराब फैक्टरी चलाने के आरोप में पकड़े गए रविंद्र यादव के साथी के रूप में पवन उर्फ चिंटू निवासी चांदगढी बरला का नाम प्रकाश में आया।

विज्ञापन
Aligarh Poisonous Liquor Case Another illegal factory caught operator arrested input from Kalia
जहरीली शराब, फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ जहरीली शराब कांड में ताबड़तोड़ कार्रवाई के क्रम में एक और अवैध शराब फैक्टरी पुलिस ने पकड़ी है। उसके संचालक को गिरफ्तार किया है। इसके विषय में इनपुट रिमांड पर लिए गए मदन गोपाल उर्फ कालिया से मिला था। पकड़ा गया शराब तस्कर पूर्व में अकराबाद के दभी से पकड़े गए रविंद्र यादव का सहयोगी है।

विज्ञापन


एसएसपी कलानिधि नैथानी के अनुसार पूर्व में अकराबाद के दभी में शराब फैक्टरी चलाने के आरोप में पकड़े गए रविंद्र यादव के साथी के रूप में पवन उर्फ चिंटू निवासी चांदगढी बरला का नाम प्रकाश में आया। जब उसके ठिकाने पर दबिश दी गई तो अवैध शराब फैक्टरी पकड़ी गई। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पवन को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने रविंद्र से अपने रिश्ते स्वीकारे हैं। इस तरह अब तक 5 फैक्टरी पकड़ी जा चुकी हैं। यह फैक्टरी चांदगढ़ी के ही रमेश के बंद पड़े ईंट भट्ठे में चल रही थी।
विज्ञापन


ये हुआ बरामद
एक खाली ड्रम प्लास्टिक 200 लीटर, एक जरीकेन प्लास्टिक 40 लीटर (25 लीटर अपमिश्रित शराब), 82 रैपर गुड इवनिग मार्का, 1500 क्यू आर बार कोड़, 80 खाली पव्वा , 4 रोल सैलो टेप, 1 मग्गा लाल रंग, 1 कीप प्लास्टिक की, 207 ढक्कन गुड इवनिंग, 1 पेटी तैयार अवैध देशी शराब गुड इवनिंग मार्का (48 पव्वा) आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल भेजा गया कालिया, साथी अनिल की तलाश
मडराक पुलिस द्वारा रिमांड पर लिए गए मदनगोपाल उर्फ कालिया को शुक्रवार को जेल में दाखिल कर दिया गया। वहीं अब उसे केमिकल सप्लाई करने वाले उसकी फैक्टरी के साझेदार अनिल की तलाश में पुलिस भागदौड़ कर रही है। बताया गया है कि अनिल का भी अलीगढ़ आना-जाना था। वहीं कालिया को फिर से दूसरे थाने से रिमांड पर लेने की तैयारी चल रही है।


बता दें कि मूल रूप से फरीदाबाद निवासी कालिया को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया था। उसने पूछताछ के दौरान अपनी गुरुग्राम की फैक्टरी पकड़वाई और अपने केमिकल सप्लायर साथी व पार्टनर अनिल निवासी फरीदाबाद का नाम बताया है। पुलिस ने पूछताछ पूरा होने के बाद कालिया को शुक्रवार को जेल भेज दिया। वहीं अब उसे फिर से दूसरे थाने से रिमांड पर लेने की तैयारी चल रही है। इसके पीछे मंशा है कि वह कुछ और बरामद करा सकता है। साथ में कुछ अन्य तथ्यों पर उससे जानकारी मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed