फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Poisonous Case

अलीगढ़ः जहरीली शराब कांड में माफिया पर एक और मुकदमे का आरोप तय

Thu, 25 Nov 2021 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Aligarh Poisonous Case
जहरीली शराब कांड के मुकदमों में न्यायालय में ट्रायल की प्रक्रिया लगातार गति पकड़ रही है। इसी क्रम में बुधवार को एडीजे-9 की अदालत में अकराबाद से संबंधित एक मुकदमे में प्रमुख चिह्नित माफिया सदस्यों पर आरोप तय किए गए। अब इस मामले में वादी की पहली गवाही के लिए 10 दिसंबर तारीख नियत कर दी गई है।
विज्ञापन

एडीजीसी जेपी राजपूत के अनुसार अकराबाद के इस मुकदमे में गंगाराम प्रधान, ओमवीर उर्फ विपिन, शिवकुमार, ऋषि, मुनीष, अनिल चौधरी, विजेंद्र कपूर, सुमित आदि सहित 14 आरोपी हैं। सभी को बुधवार को न्यायालय में तलब किया गया और आरोप तय करने की प्रक्रिया पूरी की गई। बता दें कि पिछली तारीख पर कुछ आरोपियों के न आने और एक आरोपी द्वारा आरोप तय करने के खिलाफ अर्जी देने के कारण प्रक्रिया टली थी। अब इस मामले में ट्रायल के लिए पहली गवाही को 10 दिसंबर तारीख नियत कर वादी को तलब किया है।
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा में लाया जाए माल
एडीजीसी जेपी राजपूत के अनुसार उनके द्वारा पुलिस अधिकारियों को सूचना देकर अनुरोध किया गया है कि शराब कांड का माल थानों से बिना कड़ी सुरक्षा और निजी वाहनों में भेजा जा रहा है। न्यायालय में इस माल को कड़ी पुलिस सुरक्षा और पुलिस वाहन से भेजा जाए। ताकि माल थाने से न्यायालय आते और जाते समय उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी तय रहे। उन्होंने इस संबंध में एसपी क्राइम को अवगत कराया है। जिस पर उन्हें आश्वस्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भट्ठे पर मौत मामले में डॉक्टर की गवाही दर्ज
अलीगढ़। एडीजे प्रथम शाहिद रजा के न्यायालय में जवां के रोहेरा भट्ठा पर शराब कांड में हुईं मौतों के मुकदमे में बुधवार को जेएन मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर की गवाही दर्ज हुई। एडीजीसी अमर सिंह तोमर के अनुसार इस मामले में आरोपी ऋषि शर्मा आदि अदालत में तलब किए गए और डॉक्टर ने गवाही दर्ज कराई। बता दें कि यहां मौत हुई थीं और कुछ लोग बीमार हुए थे, जिनका मेडिकल कॉलेज में इलाज हुआ था।

दो आरोपियों की जमानत अर्जियां खारिज
अलीगढ़। एडीजे प्रथम के न्यायालय से शराब कांड में दो आरोपियों की जमानत अर्जी भी खारिज की गई हैं। एडीजीसी अमर सिंह तोमर के अनुसार खैर के मुकदमे में कपिल देव शर्मा व लोधा के मुकदमे में मनोज उर्फ रवि की जमानत अर्जियां खारिज की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed