{"_id":"60cb973b8ebc3e7c6912ac31","slug":"aligarh-poisonous-case-city-office-news-ali265792896","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब कांडः हरियाणा का अनिल देता था कालिया को केमिकल सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब कांडः हरियाणा का अनिल देता था कालिया को केमिकल सप्लाई
विज्ञापन
जहरीली शराब कांड में पुलिस रिमांड पर लिए गए अनिल-ऋषि को तस्करी की शराब, केमिकल व पैकिंग उत्पाद की सप्लाई देने वाले मदनगोपाल उर्फ कालिया से पूछताछ जारी है। उससे पूछताछ में उजागर हुआ है कि उसे हरियाणा का ही अनिल केमिकल की सप्लाई देता था। उस केमिकल से वह खुद शराब बनाता था और अनिल-ऋषि को भी केमिकल देता था। अब पुलिस उसे भी तलाशने में जुट गई है।
मूल रूप से फरीदाबाद निवासी मदनगोपाल उर्फ कालिया से पूछताछ में उजागर हुआ था कि वह गुरुग्राम में शराब व पैकिंग उत्पाद फैक्टरी चलाता था। बुधवार को यहां से पहुंची पुलिस ने वह शराब फैक्टरी बरामद कर ली। वहां से मशीन, पैकिंग उत्पाद, नकली शराब आदि सहित करीब 25 लाख रुपये की कीमत का माल बरामद किया है, जिसे यहां लेकर आया गया है। यह माल मुकदमे में दाखिल किया गया है। साथ में उसने स्वीकारा है कि 70 हजार रुपये प्रतिमाह में किराये पर गुरुग्राम में दो मंजिला भवन फैक्टरी चलाता था।
गुरुग्राम सबसे सुरक्षित ठिकाना, दर्ज होगा मुकदमा
पुलिस कस्टडी रिमांड में मदन उर्फ कालिया ने स्वीकारा है कि उसके इस कारोबार के लिए गुरुग्राम सबसे सुरक्षित ठिकाना था। इस लिहाज से पुलिस फिर से वहां जाने की तैयारी में है। वहीं अलीगढ़ पुलिस की सूचना पर गुरुग्राम में भी मुकदमे की तैयारी है। गुरुग्राम पुलिस ने अलीगढ़ पुलिस से मदन गोपाल के खिलाफ पूरा ब्योरा एकत्रित किया है। यहां से लिखित में पूरा ब्योरा भेजा गया है।
विज्ञापन
- मदन उर्फ कालिया ने पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान जो तथ्य उजागर किए हैं। उन्हें सत्यापित किया जा रहा है। कुछ नाम सामने आए हैं। उन्हें तलाशा जा रहा है।
- कलानिधि नैथानी, एसएसपी
शराब कांड में दो और गिरफ्तारी
पुलिस ने गिरफ्तारी अभियान के दौरान शराब कांड में दो और गिरफ्तारी की हैं। पिसावा पुलिस ने राजेन्द्रपाल सिह पुत्र छीतर सिंह निवासी बौनेर बिजली घर के सामने व जवां पुलिस ने मनोज शर्मा पुत्र रामबाबू निवासी ग्राम खेड़िया धोकल थाना पालीमुकीमपुर को गिरफ्तार किया है।