फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Poisonous Case

शराब कांडः शराब माफियाओं की 200 करोड़ की संपत्ति का आकलन, जल्द होगी नीलाम

Thu, 10 Jun 2021 12:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Aligarh Poisonous Case
जहरीली शराब परोसकर 108 लोगों की जान लेने के मामले में अभी तक प्रशासन द्वारा घोषित छह शराब माफियाओं की संख्या में इजाफा होने जा रहा है। प्रशासन ने पांच से छह आरोपियों को और चिह्नित किया है। जल्द इनकी घोषणा होगी। इसके साथ ही शराब माफियाओं और इस कांड के अन्य आरोपियों की संपत्ति का आकलन प्रशासन की ओर से लगातार किया जा रहा है। अभी तक 200 करोड़ के करीब संपत्ति प्रशासन के सामने आई है। इसको जब्त कर प्रशासन नीलाम करने की तैयारी में जुट गया है। पुलिस अधिकारियों को इसके संबंध में निर्देश दिए हैं कि वह जल्द ही चार्जशीट दाखिल करे, जिसके बाद गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई अमल में लाते हुए इसी एक्ट के तहत इनकी संपत्ति को जब्त व नीलाम किया जा सके। संभावना है कि जुलाई माह के मध्य तक यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि इस मामले में अभी तक 20 के करीब मुकदमे पुलिस की ओर से दर्ज किए गए हैं। इनमें 60 के करीब आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रशासन स्तर पर गठित टीम-7 इनकी संपत्ति का आकलन, लेकर पुलिस कार्रवाई की निगरानी, गैंगेस्टर व गुंडा एक्ट की कार्रवाई, एनएसए की कार्रवाई में जुटी है। टीम-7 एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी की अध्यक्षता में गठित की गई है। टीम ने अब तक 200 करोड़ की संपत्ति का रिकार्ड विभिन्न तहसीलों से मंगवा लिया है। बैंक खातों की डिटेल आना अभी बाकी है। इसके साथ ही गाड़ी, जेवरात आदि का भी रिकार्ड मंगवाया जा रहा है। इनकी संपूर्ण संपत्ति को जब्त कर नीलाम किया जाएगा। अभी तक प्रशासन ने ऋषि कुमार शर्मा, मुनीष कुमार शर्मा, अनिल चौधरी, सुधीर चौधरी, शिवकुमार, ओमप्रकाश उर्फ विपिन यादव को शराब माफिया घोषित किया है। अन्य कई नाम भी प्रकाश में आए हैं, जिनके खिलाफ पूर्व में भी मुकदमों का विवरण मिला है। उन्हें भी माफिया घोषित करने की कार्रवाई शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed