{"_id":"60bbd5f28ebc3e396a2bb9e8","slug":"aligarh-poisonous-case-city-office-news-ali264807992","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब कांडः नहर में फेंकी जहरीली देसी शराब के 530 क्वार्टर मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब कांडः नहर में फेंकी जहरीली देसी शराब के 530 क्वार्टर मिले
विज्ञापन
जहरीली शराब कांड के बाद सख्ती होने पर नहरों में जहरीली शराब को फेंक दिए जाने पर पड़ोसी जनपद हाथरस में 530 क्वार्टर जहरीले देसी शराब के बरामद किए गए हैं। यह क्वार्टर हाथरस के हसायन क्षेत्र में गांव बसतोई के पास से नहर से बरामद किए गए हैं।
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने सिंचाई विभाग के साथ मिलकर 56 टीमों का गठन किया था। इनको यह कार्य दिया गया था कि जिले में होकर बहने वाली नहरों का पानी रोककर सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए। साथ ही यह नहरें जिन पड़ोसी जनपद से होकर गुजरती हैं, उन जिलों के संबंधित विभाग के साथ भी पत्र व्यवहार करके उनको सतर्क किया जाए। इसके बाद पुलिस ने पड़ोसी जनपद एटा, कासगंज, मथुरा, हाथरस आदि के साथ समन्वय स्थापित किया गया। इसी क्रम में शनिवार की रात को हाथरस के गांव बसतोई के पास नहर में अलीगढ़ से बहकर आई देसी शराब के 530 क्वार्टर बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक जवां क्षेत्र के हजारा नहर के सुमेरा झाल के पास जहरीली शराब की बोतलें फेंकी गई थीं। इस बात की जानकारी मिलने के बाद हाथरस में भी अलर्ट जारी कर दिया गया था।
हाथरस के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि हजारा नहर जिन इलाकों से होकर गुजरती है, उनके आसपास के क्षेत्रों और किनारों पर सघन चेकिंग करने के निर्देश दिए गए थे। गांव गांव जाकर मुनादी कराई गई और चौपाल लगाई गई। इस जागरूकता का परिणाम यह हुआ कि शनिवार को गांव के लोगों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी कि बंबे के पास भारी मात्रा में शराब के अवैध क्वार्टर नहर में पड़े हुए हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस और आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंची। नहर के आसपास की चेकिंग की गई।