{"_id":"60b91ff68ebc3e396a2bb920","slug":"aligarh-poisonous-case-city-office-news-ali2646285106","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ शराब कांडः पर्यवेक्षण के लिए कमेटी गठित छह शराब माफिया घोषित होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ शराब कांडः पर्यवेक्षण के लिए कमेटी गठित छह शराब माफिया घोषित होंगे
विज्ञापन
जहरीली शराब के सेवन से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। इसके चलते डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बृहस्पतिवार दोपहर को सभी एसडीएम, एडीएम व प्रशासन के अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में तय हुआ है कि शराब कांड की जांच/कार्रवाई का पर्यवेक्षण सात सदस्यीय कमेटी करेगी। साथ ही छह शराब माफिया घोषित किए जाएंगे। इन सभी के नाम कमेटी के सामने पेश होंगे। इन शराब माफिया के खिलाफ गैंगेस्टर, गुंडा एक्ट, शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने, चल-अचल संपत्ति जब्त करने आदि की कार्रवाई भी यही कमेटी करेगी। एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी को कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है।
शराब कांड में जिला प्रशासन ने अभी तक छह आरोपियों के खिलाफ माफिया घोषित करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। सूची में ऋषि, मुनीष, अनिल चौधरी, सुधीर चौधरी, ओमवीर उर्फ विपिन यादव, शिव कुमार, नीरज चौधरी के नाम शामिल है। इसके अलावा प्रशासन एक और व्यक्ति को ट्रेस कर रहा है। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि शराब माफिया पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के लिए सात सदस्यीय कमेटी का निर्धारण किया गया है।
डीएम की ओर से निर्धारित की गई कमेटी
एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी (अध्यक्ष), एडीएम प्रशासन देवी प्रसाद पाल, एसपी क्राइम राजेश कुमार श्रीवास्तव, एसपी ट्रैफिक सतीश चंद्र, एआईजी स्टांप एवं पंजीयन ज्ञानेंद्र कुमार, जिला आबकारी अधिकारी डा. सतीश चंद्र व जेडी अभियोजन एसके सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
अब शराब से हुई मौतें तो एसडीएम व सीओ होंगे जिम्मेदार : डीएम
डीएम चंद्रभूषण सिंह ने एसडीएम और सीओ को जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा है कि अब इस प्रकार की घटना हुई तो सीधे तौर पर वह ही जिम्मेदार होंगे। उनके खिलाफ शासन को कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा। जिले के सभी भट्टा, कोल्ड स्टोरेज पर काम करने वाले व गांव के लोगों को शराब का सेवन न करने के लिए जागरूक किया जाए।