{"_id":"5f48f416f510e6389901192c","slug":"aligarh-players-shared-their-problems-with-amar-ujala-on-sports-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल दिवस पर अमर उजाला से साझा की खिलाड़ियों ने अपनी समस्याएं, सभी के लिए फिटनेस बड़ी चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल दिवस पर अमर उजाला से साझा की खिलाड़ियों ने अपनी समस्याएं, सभी के लिए फिटनेस बड़ी चुनौती
Fri, 28 Aug 2020 05:41 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 28 Aug 2020 05:41 PM IST
विज्ञापन
खेल दिवस पर अमर उजाला से साझा की खिलाडियों ने अपनी समस्याएं
- फोटो : amar ujala
शनिवार 29 अगस्त को खेल दिवस है। इसे लेकर अमर उजाला ने खिलाड़ियों से उनकी उन समस्याओं पर चर्चा की, जो कोरोना व लॉकडाउन काल में पैदा हुई हैं। इस पर खिलाड़ियों ने एक ही बात कही कि कोरोना वायरस के संक्रमण का फैलाव होते ही स्टेडियम में खिलाड़ियों की आवाजाही बंद हो गई। अब हमारे सामने स्वयं को फिट रखना बड़ी चुनौती है। इसलिए अब हम अपने घर में और छत पर व्यायाम कर रहे हैं।
विज्ञापन
कोरोना के चलते सही तरीके से घर पर व्यायाम नहीं कर पा रहे हैं। सरकार से अनुरोध है कि स्टेडियम जल्द खुलवाए। -गौरव, एथलीट
घर पर स्टेडियम जैसा अभ्यास नहीं हो पा रहा है। फिर भी फिटनेस के लिए मजबूरन घर पर व्यायाम करना पड़ रहा है। -अनुपम, एथलीट
कोरोना की वजह से खिलाड़ी हॉकी, बैडमिंटन, फुटबॉल आदि की प्रैक्टिस नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए मैं उन्हें फिटनेस के व्यायाम बताती हूं। -लवली, वरिष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ी
विज्ञापन
जब से कोराना काल आया है, तब से घर की छत पर फिटनेस के लिए व्यायाम करता हूं। वीडियो के जरिये जूनियर खिलाड़ियों को भी टिप्स देता हूं। -विकास चौहान, वरिष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ी
विज्ञापन