फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: People visiting with Mahmud Pracha on radar

अलीगढ़ ः महमूद प्राचा के साथ घूमने मिलने वाले लोग रडार पर

Sun, 09 Aug 2020 08:09 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 08:09 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: People visiting with Mahmud Pracha on radar
सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता महमूद प्राचा के साथ शनिवार को घूमने, मिलने व बैठक में शामिल होने वाले लोग खुफिया एजेंसी के रडार पर आ गए हैं। दरअसल, प्राचा 15 अगस्त से सीएए, एनआरसी के विरोध में होने वाले आंदोलनों की तैयारियों का जायजा और जिम्मेदारी सौंपने आए थे। खुफिया एजेंसी के सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिली है।
विज्ञापन

शनिवार को महमूद प्राचा शहर में थे, लेकिन उनके आने की जानकारी जिला प्रशासन को नहीं थी। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात की थी। बाद में जिला प्रशासन को जानकारी मिल पाई थी। अब खुफिया एजेंसी ने जांच शुरू कर दी है कि प्राचा से कौन-कौन मिला है और कहां-कहां बैठकें हुईं। इसमें शामिल लोग जांच के दायरे में आएंगे। जरूरत पड़ने पर उनसे प्राचा को लेकर पूछताछ भी की जा सकती है।
विज्ञापन

खुफिया एजेंसी के सूत्रों के अनुसार, सीएए, एनआरसी के विरोध में दो जगहों पर धरना देने की योजनाएं बन रही हैं। एक शाहजमाल इलाके में, जबकि दूसरा एएमयू, सिविल लाइंस इलाके में। धरने में लोगों को शामिल कराने को लेकर कुछ को जिम्मेदारी भी सौंपी गई, जो धरने को आर्थिक रूप से मदद भी करेंगे। धरने को लेकर प्राचा ने एएमयू क्षेत्र के एक बिल्डर से भी मुलाकात की है। साथ ही खैर रोड पर एक प्रतिष्ठान में प्राचा ने कुछ लोगों के साथ बैठक करके रणनीति भी बनाई। प्राचा ने जिन लोगों से मुलाकात की है, उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। एसएसपी मुनिराज जी के अनुसार इस विषय में जानकारियां जुटाई जा रही हैं। उसके बाद आगे कार्रवाई आदि पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed