फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: People of six villages are breathing due to the dust of clinker

अलीगढ़ : क्लिंकर की धूल से छह गांवों के लोगों की फूल रहीं सांसें

Wed, 22 Dec 2021 12:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: People of six villages are breathing due to the dust of clinker
राजा तिवारी, अलीगढ़।
विज्ञापन

कासिमपुर, साथा गांव और छेरत की सीमेंट फैक्ट्रियों के लिए आने वाली क्लिंकर अनलोडिंग-लोडिंग के दौरान आसपास के ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। क्लिंकर की धूल से होने वाले प्रदूषण की शिकायत की गई थी।
इस पर उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय एवं प्रयोगशाला अधिकारियों ने जांच की तो यहां प्रदूषण का स्तर मानकों से अधिक पाया गया। यहां पर स्थिति भयावह होने पर हरदुआगंज रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक को नोटिस दिया गया है। यहां धूल रोकने के लिए पानी का छिड़काव करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

साथा गांव के लोगों ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से शिकायत की थी कि हरदुआगंज रेलवेे स्टेशन पर आने वाली क्लिंकर की रैक से धूल उड़ती है, जब इसकी अनलोडिंग और लोडिंग की जाती है तो आसपास के दर्जनों गांवों का वातावरण दूषित हो जाता है। यहां पर धुंध जैसे हालात रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते कासिमपुर देहात, कासिमपुर, रामपुर, साथा, खेरूपुरा, नगोला आदि गांव में त्वचा संबंधी बीमारियां उत्पन्न हो गई हैं। एलर्जी से अधिकतर लोग परेशान हैं। लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। इस संबंध में सीमेंट फैक्ट्रियों के प्रबंधकों से सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी ने लिखित में शिकायत भी की थी।
इस संबंध में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से भी शिकायत की गई थी तो अधिकारी मौके पर जांच के लिए पहुंचे। सूत्रों ने बताया कि यहां पर उपकरणों से जांच के लिए जानबूझकर बिजली का कनेक्शन नहीं दिया गया। इस पर रेलवे स्टेशन से लगभग दो किलोमीटर दूर साथा गांव के प्रधान के घर के बाहर उपकरण लगाकर जांच की गई।
यहां तय मानकों से अधिक क्लिंकर की धूल का प्रदूषण मिला। साथ ही अधिकारियों को मौके पर क्लिंकर की अनलोडिंग व लोडिंग मिली। इससे उड़ने वाली धूल को रोकने के लिए पानी का छिड़काव भी नहीं मिला।
सहायक वैज्ञानिक अधिकारी जेपी सिंह में क्लिंकर की डस्ट व धूल का अनुश्रवण कार्य (सैंपल) जांच के लिए लैब भेज दिया है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी एके चौधरी ने हरदुआगंज रेलवे स्टेशन के अधीक्षक को चेतावनी देते हुए कहा है कि क्लिंकर की डस्ट और उड़ने वाली धूल के नियंत्रण के लिए नियमित रूप से पानी का छिड़काव किया जाए।
साथ ही इसका स्थायी समाधान किया जाए अन्यथा की दृष्टि में पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्रीय अधिकारी एके चौधरी ने बताया कि अभी लैब की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
तब तक के लिए धूल पर नियंत्रण के लिए नोटिस जारी कर दिया है। स्टेशन अधीक्षक मुकेश उपाध्याय ने बताया कि अभी तक ऐसा नोटिस नहीं मिला है। प्रदूषण विभाग के अधिकारी यहां जांच करने के लिए आए थे।

- प्रयागराज मंडल व उत्तर मध्य रेलवे के सभी गुड शेड्स को एनजीटी के दायरे में लाया जा रहा है। एनजीटी के गाइडलाइनों का अनुपालन कराते हुए प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। पांच-छह गुड शेड्स को अनुमति मिल चुकी है। जल्द ही प्रयागराज मंडल व उत्तर मध्य रेलवे के गुड्स शेड्स की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। - डॉ. शिवम शर्मा, सीपीआरओ रेलवे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed