फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Passengers of roadways bus created ruckus for not going to Hathras city

अलीगढ़ : हाथरस शहर न जाने पर रोडवेज बस के यात्रियों ने किया हंगामा

Wed, 27 Oct 2021 01:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Passengers of roadways bus created ruckus for not going to Hathras city
गांधीपार्क बस स्टैंड से मंगलवार दोपहर को आगरा के लिए निकली रोडवेज बस के परिचालक ने जैसे ही बताया कि बस हाथरस बाईपास होकर जाएगी, यह सुनकर यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। यात्रियों का कहना था कि बस हाथरस शहर के अंदर से लेकर चलो। बार-बार वाहन कौन बदलेगा। गहमागहमी होने पर चालक ने बस वापस गांधीपार्क बस स्टैंड पर खड़ी कर दी। बाद में बस स्टैंड प्रभारी के हस्तक्षेप पर बस हाथरस शहर होेते हुए रवाना की गई।
विज्ञापन

तकरीबन 400 से अधिक बसें अलीगढ़-आगरा रूट पर एक हजार से अधिक फेरे लगाती हैं। अधिकांश बसें हाथरस शहर की बजाय बाईपास होकर गुजरती हैं। रात 10 बजे के बाद हाथरस बाईपास से शहर जाने के लिए वाहन नहीं मिलता है। ऐसे में सवारियों को पैदल ही शहर जाना पड़ता है।
विज्ञापन

कई बार शिकायत हो चुकी है। इसके बावजूद रोडवेज बस चालक हाथरस शहर में बस ले जाना पसंद नहीं करते हैं। हालांकि, लोगों की शिकायत पर क्षेत्रीय प्रबंधक मो. परवेज खान ने डिपो प्रभारी को इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने रोडवेज बसों को हाथरस शहर के अंदर होकर जाने के लिए कहा है। फिर भी आदेश का इसका पालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को रोडवेज बस जैसे ही आगरा के लिए निकली। तभी परिचालक ने बताया कि यह बस हाथरस बाईपास से होकर गुजरेगी। इस पर यात्री हाथरस शहर जाने की जिद पर अड़ गए और हंगामा करने लगे। विरोध देखकर चालक भी बस को घुमाकर गांधीपार्क बस स्टैंड पर ले आया। यहां बस स्टैंड प्रभारी के हस्तक्षेप के बाद बस को हाथरस शहर की ओर भेजा गया। जबकि इससे पहले कई यात्री उतरकर अलीगढ़ डिपो की बस में बैठकर हाथरस शहर के लिए रवाना हो गए थे।

- अगर चालक बस को हाथरस शहर नहीं ले जा रहा है तो यात्री बस स्टैंड प्रभारियों से शिकायत करें। लिखित में हमारे पास शिकायत आएगी तो विधि अनुसार कार्रवाई की जाएगी। जबकि चालक-परिचालकों को हाथरस शहर में बस ले जाने के लिए निर्देशित किया गया है।
-मो. परवेज खान, क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed