{"_id":"5f80b6f78ebc3e5be50e8613","slug":"aligarh-partner-with-mbbs-student-raped-case-filed-city-office-news-ali2458743165","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: एमबीबीएस छात्रा संग साथी ने किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: एमबीबीएस छात्रा संग साथी ने किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
महानगर के बन्नादेवी इलाके की लखनऊ के एक इंस्टीट्यूट से एमबीबीएस कर रही छात्रा ने अपने सहपाठी पर गुमराह करते हुए दुष्कर्म करने और वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। जिसकी शिकायत पीड़ित ने अपनी मां को साथ लाकर एसपी देहात से की है। इस मामले में एसपी देहात के निर्देश पर बन्नादेवी में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हालांकि प्रकरण 2018 से चल रहा है। उस समय तत्कालीन एसएसपी के दखल पर आरोपी ने युवती से कोर्ट मैरिज का वायदा किया था। मगर बाद में मुकर गया। इधर, पीड़ित ने एसपी देहात के स्टेनो पर मदद के नाम पर युवती के ही आचरण पर सवाल खड़ा करने का आरोप लगाया है।
एसएसपी कार्यालय पर मौजूद एसपी देहात से मुलाकात के बाद युवती ने मीडिया को रोते हुए अपनी व्यथा बताकर कहा कि उसकी मुलाकात खैर कस्बा निवासी युवक विजय कुमार से लखनऊ के एक निजी शिक्षण संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई के दौरान ही हुई थी और दोनों ही दोस्त बन कर रहे। इसी दौरान सहपाठी ने शादी के नाम पर शारीरिक संबंध बनाए और फिर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। इस दौरान उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई है। बाद में वह शादी से मुकर गया और विवाद हुए। तत्कालीन एसएसपी ने मामले में दोनों पक्षों में कोर्ट मैरिज कराना तय किया। मगर कुछ दिन बाद आरोपी फिर मुकर गया।
पिछले दिनों उच्चाधिकारियों से हुई शिकायत पर जांच एसपी देहात को सौंपी गई थी। उनके स्टेनो प्रकरण में साक्ष्य संकलित कर रहे थे। पीड़ित का आरोप है कि इसी दौरान एसपी देहात के स्टेनो ने उसके मोबाइल से छेड़छाड़ कर उसमें मौजूद वीडियो क्लिप व अन्य साक्ष्य डिलीट कर दिए। इतना ही नहीं एक दिन वह उनसे अपने प्रकरण में कार्रवाई को लेकर चेट कर रही थी तो बातों ही बातों में उसके ही आचरण पर सवाल खड़े कर दिए। युवती के अनुसार इसी तरह प्रकरणों में न्याय न मिलने पर युवतियां आत्महत्या को मजबूर होती हैं। इधर, एसएसआई बन्नादेवी के अनुसार प्रकरण में अधिकारियों के निर्देश पर देर शाम दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
-थाना बन्नादेवी इलाके की रहने वाली एक एमबीबीएस की छात्रा ने अपने पुराने मित्र पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए एक तहरीर दी है। जिस पर संबंधित थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। एक माह पूर्व भी आरोपी युवक द्वारा शिकायत कर एक जांच कराई थी। जो कि उच्चाधिकारियों ने मुझे सौंपी थी। जिसके तहत छात्रा को बयानों के लिए मेरे स्टेनो द्वारा बुलाया गया था। इसी के तहत वह स्टेनो पर निराधार आरोप लगा रही है।
-शुभम पटेल, एसपी देहात