फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh -Palwal road car on show drunken nuisance riders

अलीगढ़-पलवल मार्ग पर दिखा शराबी कार सवारों का उत्पात

Wed, 20 Apr 2016 01:50 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
अलीगढ़/ब्यूरो Updated Wed, 20 Apr 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
Aligarh -Palwal road car on show drunken nuisance riders
पीछा
कोल विधायक सऊदी अरब जाने के लिए फ्लाइट पकड़ना जाना था। इसी दौरान एक व्यापारी की कार में कुछ शराबियों ने टक्कर मार दी। यह देखकर वो टक्कर मारकर भाग रहे शराबी युवकों के पीछे हो लिए। बाद में कोतवाली खैर में पुलिस को व्यापारी की मदद के लिए मुस्तैद किया।
विज्ञापन

हुआ यह कि मंगलवार को विधायक जमीरउल्लाह पंद्रह दिन के लिए धार्मिक कार्य से सऊदी अरब गए हैं। वह फ्लाइट पकड़ने के लिए परिवार के साथ मंगलवार की दोपहर कार से अलीगढ़ पलवल मार्ग होकर दिल्ली जा रहे थे। उनके आगे चल रही एक बोलेरो में कुछ युवक शराब पीते हुए जा रहे थे। उन्होंने चौधाना के निकट आगे चल रहे अलीगढ़ के इलेक्ट्रानिक व्यापारी अजय अरोड़ा की कार में जोर से टक्कर मार दी और भाग लिए। यह सब देख रहे विधायक ने शराबी युवकों की बोलेरो कार का पीछा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

पीछा होते देख बोलेरो सवार युवकों ने गाड़ी और तेज भगा दी। आखिरकार वे अर्राना कांटे से गांव के रास्ते पर मुड़कर भाग गए। जिस पर विधायक कोतवाली खैर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को मामला बताते हुए सबसे पहले पीड़ित कार सवारों की मदद के लिए कहा। विधायक की बात सुन हरकत में आई पुलिस की एक टीम टक्कर मारने वाले युवकों को पकड़ने के लिये दौड़ ली। दूसरी टीम क्षतिग्रस्त कार सहित उन कार सवारों को कोतवाली ले आई। तब तक विधायक कोतवाली में ही जमे रहे और कार सवारों की कुशल क्षेम पूछने के बाद दिल्ली  ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed