फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh-Palwal EMU passenger train engine malfunctioned, stood for four and a half hours

अलीगढ़ - पलवल ईएमयू पैसेंजर ट्रेन के इंजन में खराबी, पौने चार घंटे रही खड़ी

Wed, 06 Jul 2022 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Aligarh-Palwal EMU passenger train engine malfunctioned, stood for four and a half hours
अलीगढ़ से पलवल के बीच चलने वाली ईएमयू पैसेंजर ट्रेन के इंजन में मंगलवार को खराबी आ गई। पहले अलीगढ़ स्टेशन पर परेशानी हुई फिर कुलवा स्टेशन पर ट्रेन खड़ी करनी पड़ी । तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर दूसरे इंजन की मदद से करीब पौने चार घंटे बाद ट्रेन को रवाना कराया। इस दौरान ट्रेन में सवार यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन अलीगढ़ के प्लेटफार्म नंबर सात से अलीगढ़ - पलवल ईएमयू पैसेंजर ट्रेन शाम 05:05 बजे जैसे ही रवाना हुई वैसे ही इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। जिसकी वजह से ट्रेन जहां की तहां खड़ी हो गई। तकनीकी टीम ने गड़बड़ी को दूर कर ट्रेन को रवाना कर दिया। इसके बाद ट्रेन जैसे ही कुलवा रेलवे स्टेशन पर पहुंची वैसे ही उसके इंजन में फिर से खराबी आ गई। पायलट टीम ने काफी प्रयास किया, लेकिन तकनीकी खामी दूर नहीं हो सकी। कंट्रोलर के जरिए इसकी जानकारी टेक्नीशियन टीम को दी गई। अलीगढ़ से 06:25 बजे पॉवर इंजन के साथ टीम को मौके पर भेजा गया। काफी प्रयासों के बाद पॉवर इंजन की मदद से ट्रेन को करीब पौने चार घंटे बाद रात करीब 08:43 बजे गंतव्य को रवाना किया जा सका। इस दौरान भीषण गर्मी के चलते यात्रियों खासकर महिलाओं व बच्चों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ा। छोटे बच्चे भूख-प्यास से बिलखते नजर आए। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि इंजन में आयी खराबी के चलते ट्रेन में दिक्कत हुई थी। तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर गड़बड़ी को सही कर दूसरे पॉवर इंजन की मदद से दिल्ली के रास्ते पलवल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed