फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: On Ganga Dussehra, devotees made donations with Ganga bath, worship and worship

अलीगढ़ : गंगा दशहरा पर गंगा स्नान, पूजा - अर्चना के साथ श्रद्धालुओं ने किया दान पुण्य

Fri, 10 Jun 2022 01:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: On Ganga Dussehra, devotees made donations with Ganga bath, worship and worship
कंपनी बाग चौराहे के पास गंगा दशहरा पर शर्बत वितरण करते अग्रवाल युवा संगठन के पदाधिकारी। विज्ञप्? - फोटो : CITY OFFICE
मां गंगा के पृथ्वी पर अवतरण दिवस गंगा दशहरा बृहस्पतिवार को धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही श्रद्धालु गंगा घाट के लिए शहर से रवाना हुए। यह सिलसिला दिन भर चलता रहा। गंगा स्नान के बाद पूजा अर्चना कर दान पुण्य किया। दिन भर शहर में जगह जगह श्रद्धालुओं ने मीठा शर्बत और पूरी सब्जी का वितरण किया।
विज्ञापन

सुबह चार बजे से श्रद्धालु रामघाट रोड पर ऑटो, बस और निजी वाहनों से राजघाट, रामघाट और नरौरा घाट पहुंचे। करीब सुबह नौ बजे वाहन कम हो गए। जिसकी वजह से श्रद्धालु वाहनों का इंतजार करते रहे। इस बीच जब गंगाघाट की तरफ यात्रियों की संख्या बढ़ी तो ऑटो मनमाना किराया वसूलकर गंगाघाट के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की और दान पुण्य किया। सुबह दस बजे से शहर में जगह जगह स्टाल लगाकर लोगों ने मीठा शर्बत और पूरी सब्जी का वितरण किया। मंदिरों में पुजारियों और महंतों ने भगवान के विग्रहों का विशेष श्रंगार किया। इसके बाद दोपहर में शीतल शर्बत, पकवान और विभिन्न व्यंजनों का भोग लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न मंदिर समितियों ने भी राहगीरों को शर्बत पिलाया। रामघाट रोड, आगरा रोड, मथुरा रोड और जीटी रोड ही नहीं, बल्कि गली - मोहल्ले और विभिन्न बाजारों में भी लोग स्टॉल लगाकर राहगीरों की सेवा कर रहे थे। श्रद्धालुओं के साथ विभिन्न शिक्षण संस्थान और सामाजिक संगठनों ने भी सेवा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed