फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Numaish

अलीगढ़ः कोहिनूर पर काका का सुरूर... बाहर भीड़ पर चली लाठी

Mon, 03 Jan 2022 01:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Aligarh Numaish
नुमाइश कोहिनूर मंच पर प्रस्तुति देते पंजाबी नाइट सिंगर काका । संवाद - फोटो : CITY OFFICE
राजकीय ओद्यौगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के कोहिनूर मंच पर रविवार रात पंजाबी नाइट में सिंगिंग के सुपर स्टार काका के गीतों का जादू इस कदर चला कि मंच पर पहुंचते ही उनके स्वागत को दर्शक अपनी सीट से खड़े हो गए। काका की अदा व गायकी ने अलीगढ़ वासियों को अपना दीवाना बना दिया। स्वरों का ऐसा जादू बिखेरा कि हर कोई उनका कायल हो गया। दीवानगी का आलम यह था कि पूरा पंडाल पहले ही भर चुका था।
विज्ञापन

इधर, काका के गीतों के दीवाने दिन भर के कार्यक्रम पास के लिए भटकते नजर आए और नुमाइश के गेस्ट हाउस के बाहर मारा-मारी के हालत देखने को मिले। तमाम दर्शक पास न मिलने से काका की झलक तक न देख सके। वहीं, पासधारक दर्शकों को धक्का-मुक्की के बाद एंट्री नहीं मिल सकी। कोहिनूर मंच पर जाने को लेकर दर्शकों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से अभद्रता करते हुए हाथापाई तक कर दी। मजबूर होकर पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ीं, जिसमें सुनील नाम के युवक का सिर फट गया। इस दौरान भीड़ में गिरने से युवती बेहोश हो गई। हालांकि प्रशासन ने दर्शकों के भरपूर मनोरंजन के लिए सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर लाइव टेलीकास्ट की व्यवस्था कर रखी थी।
विज्ञापन

पंजाबी नाइट का शुभारंभ जिला जज डॉ. बब्बू सारंग, एडीएम फाइनेंस विधान जायसवाल, सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप वर्मा आदि ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इससे पहले जया सक्सेना डांस ग्रुप के कलाकारों ने पंजाबी नृत्य के साथ ही स्टार प्लस टीवी के लाफ्टर चैलेंज के चैंपियन रहे कॉमेडियन लवी ने अपनी कॉमेडी के जरिए दर्शकों को रिझाने की कोशिश की, लेकिन दर्शकों की डिमांड सिर्फ पंजाबी सिंगर काका को मंच पर बुलाने और उनका गीत सुनने की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

काका रात सवा नौ बजे मंच पर पहुंचे तो उन्होंने अलीगढ़ के दर्शकों के प्यार व दीवानगी को देखकर उनका अभिवादन किया। दर्शकों ने मोबाइल फोन की फ्लैश लाइट जला कर उनका उत्साहवर्धन किया। इसके बाद काका अपने पूरे रंग में आ गए और उन्होंने पंजाबी गीतों की झड़ी लगा दी। बस बिच बैठी सीट पर..., जुगनी जी..., दश की करां तेरे ते मरां, रोबेगी मुकदरा नू मेरी ऐ, डार्लिंग उमरा दा वादा दे... सुनाकर खूब पंजाबी तड़का लगाया। रब ने बना दी जोड़ी फिल्म का मशहूर गाना हौले-हौले हो जाएगा प्यार.. इक कुड़ी जिदा नाम मोहब्बत गुम है गुम है..। उन्होंने सूफी अंदाज में कितना सोढ़ा तैनू रब ने बनाया..., सोचता हूं कि वो कितने मासूम थे, क्या से क्या हो गए देखते..., मेरे रश्के कमर, तूने पहली नजर... गीत सुनाया तो दर्शक बेकाबू हो गए। काका को मंच से अपील तक करनी पड़ी कि थोड़ा संयम के साथ मनोरंजन करें, किसी को चोट न लगे। युवक-युवतियों में सेल्फी लेने की होड़ लगी रही।
इस नाइट में टूटा रिकॉर्ड, चली लाठी और ईंट पत्थर
पंजाबी नाइट में दर्शकों के सिर पर काका का ऐसा कुमार चढ़ा की वह एंट्री ना मिलने पर बेकाबू हो गए। इस दौरान धक्का-मुक्की के साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से अभद्रता तक कर दी गई। जोश व हुल्लड़ के बीच कई बार पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। सीटों पर खड़ेे होकर नाच रहे व कागज-बोतल फेंक रहे दर्शकों को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठी तक फटकारनी पड़ी। इस दौरान भीड़ की ओर से ईंट-पत्थर फेंके गए। मंच के बाहर खड़े दोपहिया वाहन भी पलट गए।
भाजपा नेता भी न जा सके अंदर, लौटे
सत्ताधारी भाजपा के कुछ नेता भी वीवीआईपी गेट पर भीड़ और धक्का-मुक्की के चलते काफी देर तक बाहर इंतजार करते रहे। जब तमाम प्रयास और पुलिस की सख्ती के चलते भी भीड़ काबू नहीं हो सकी और उन्हें कार्यक्रम में एंट्री नहीं मिल सकी। इसको लेकर वे वापस लौट गए। कुछ लोग प्रशासनिक इंतजामों के प्रति नाराजगी जताते हुए वापस लौट गए।
दर्शकों का उमड़ा सैलाब, टूटी बल्लियां
पंजाबी सिंगर काका के गीतों का आनंद लेने पहुंचे दर्शकों को एंट्री के लिए काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। भीड़ का आलम था कि जितने लोग मंच पर थे उससे चार गुना लोग मंच के बाहर एंट्री के लिए मशक्कत करते हुए नजर आए। नुमाइश में कोहिनूर मंच पर इस साल के सारे रिकॉर्ड टूट गए। सभागार के भरने के बाद पुलिस को मजबूरन एंट्री रोकनी पड़ी। पुलिस के रोके जाने पर भीड़ ने हंगामा खड़ा कर दिया। पुलिस के साथ अभद्रता हुई। बेकाबू हुई भीड़ ने बल्लियां तोड़ दीं। सभागार में बी ब्लॉक में लगीं प्लास्टिक की कुर्सियां भी तोड़ दीं गईं। बैरिकैडिंग के लिए लगीं जालियों को भी उखाड़ फेंका गया। दर्शकों को बेकाबू देख पुलिस प्रशासनिक अफसरों के होश उड़ गए हालांकि किसी तरह दर्शकों को काबू में कर लिया गया।
महिला ने काटा हंगामा, हाथापाई
एक महिला ने कोहिनूर के सभागार के भीतर न घुसने देने पर हंगामा कर दिया। यह इतना बढ़ा कि महिला पुलिसकर्मी ने उसको धक्के मार दिए। महिला ने भी पलटवार करते हुए पुलिसकर्मी को धक्का दे दिया। इस पर बखेड़ा खड़ा हो गया। अन्य पुलिसकर्मियों ने आकर बीच बचाव करते हुए मामले को संभाला।

हजारों दर्शकों ने घर बैठकर देखा लाइव शो
पंजाबी कलाकार काका की दीवानगी कोहिनूर मंच पर ही नहीं दिखी बल्कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर भी खूब दीवानगी देखने को मिली। फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और वेबसाइट चले लाइव कार्यक्रम में 50 हजार से अधिक दर्शकों ने एक साथ अपने घर बैठे आनंद लिया। इस दौरान दर्शकों ने कार्यक्रम का लाइव प्रदर्शन करने पर अलीगढ़ प्रशासन का आभार भी जताया।

नुमाइश कोहिनूर मंच पर पंजाबी नाइट काका में मस्ती करती युवतियां।

नुमाइश कोहिनूर मंच पर पंजाबी नाइट काका में मस्ती करती युवतियां। - फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed