फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Now three kg wheat and two kg rice will be distributed

अलीगढ़ : अब तीन किलो गेहूं व दो किलो चावल बंटेगा

Wed, 15 Jul 2020 01:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Now three kg wheat and two kg rice will be distributed
सरकारी राशन की कालाबाजारी व उपभोक्ताओं से चावल खरीदकर उसे दिल्ली समेत अन्य स्थानों पर बेचने संबंधी मामले उजागर होने पर शासन ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत राशन वितरण व्यवस्था में बदलाव कर दिया है। अब 20 से 30 जुलाई के मध्य दूसरे चरण के राशन वितरण में उपभोक्ता को 5 किलो मुफ्त चावल के बजाय 3 किलो गेहूं व 2 किलो चावल दिया जाएगा। लेकिन उनको एक किलो चना नहीं दिया जाएगा। गौरतलब हो कि एक से 14 तारीख तक राशन का सार्वजनिक वितरण कराया जाता था। जबकि 20 से 30 तारीख तक प्रति यूनिट 5 किलो चावल व प्रति कार्ड 1 किलो चना मुफ्त बांटा जाता था।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी चमन शर्मा ने बताया कि शासन ने वितरण व्यवस्था में बदलाव किया है। इस बार लोगों को सिर्फ चावल नहीं, बल्कि इसके साथ गेहूं भी शामिल किया है। पांच किलो चावल की जगह प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत तीन किलोग्राम गेहूं और दो किग्रा चावल का वितरण होगा, यह मुफ्त होगा। यह वितरण 20 से 30 जुलाई के बीच होगा।
विज्ञापन

जिलास्तर पर 10 माफिया किए गए चिन्हित
राशन के चावल की कालाबाजारी के मामले मे 10 राशन माफिया चिन्हित किए गए हैं। इनमें से दो के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ। बताते हैं कि माफिया उपभोक्ताओं से चावल 5 से 6 रुपए किलो के भाव में खरीद लेते हैं। उसके बाद ई रिक्शा से चावल का कलेक्शन कराकर उसे गोदाम तक पहुंचा दिया जाता था। वहां से 12 से 15 किलो के हिसाब से मिलों आदि को बेचा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed