फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Now the MLA has warned to sit on a symbolic fast

अलीगढ़ : अब विधायक ने दी सांकेतिक उपवास पर बैठने की चेतावनी

Thu, 14 Apr 2022 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Now the MLA has warned to sit on a symbolic fast
मुक्ता राजा । शहर विधायक - फोटो : CITY OFFICE
शहर विधान सभा क्षेत्र की विधायक मुक्ता राजा ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर 19 अप्रैल तक शहर की पेयजल, सफाई एवं पथ प्रकाश व्यवस्था सुधारने का समय दिया है। अन्यथा की स्थिति में कंपनीबाग स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष 20 अप्रैल को सांकेतिक उपवास पर बैठने की चेतावनी दी है। उल्लेखनीय है कि भाजपा पार्षद के साथ ही महापौर पहले ही नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं।
विज्ञापन

विधायक मुक्ता राजा का कहना है कि 4 अप्रैल को नगर आयुक्त को पत्र लिखकर विधान सभा क्षेत्र में पेयजल से संबंधित व्यवस्थाओं जैसे नलकूप, ओवरहेड टैंक, डायरेक्ट सप्लाई, हैंडपंप से संबंधित जानकारी मांगी थी। विधायक का कहना है कि एक सप्ताह गुजर जाने के बावजूद सूचना उपलब्ध नहीं कराना खेद का विषय है और नगर निगम की कार्यप्रणाली का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
विज्ञापन

मुक्ता राजा का कहना है कि शहर विधान सभा क्षेत्र में नगर निगम से संबंधित सभी व्यवस्थाएं (स्वच्छता, पथ प्रकाश, नालों की सफाई व निर्माण संबंधी गुणवत्ता) ध्वस्त हैं। उन्होंने नगर निगम को जनविरोधी करार दिया है। कहा कि मुझे जनता द्वारा जनता के लिए चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed