{"_id":"5fb95f988ebc3edc2069f558","slug":"aligarh-nine-s-record-breaks-in-rasuka-five-still-left-city-office-news-ali249272970","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: रासुका में रिकार्ड बना नौ की ‘कमर तोड़ी’..पांच अभी बाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: रासुका में रिकार्ड बना नौ की ‘कमर तोड़ी’..पांच अभी बाकी
विज्ञापन
अभिषेक शर्मा
अलीगढ़। कानून की भाषा में कहा जाता है कि रासुका के तहत कार्रवाई अपराध-अपराधियों की कमर तोड़ने के लिए की जाती है। इस बार अपने रासुका के तहत कार्रवाई के मामले में कुछ ऐसा ही प्रयास किया गया है। अपराधियों की कमर तोड़ने के साथ-साथ खुद जिला पुलिस ने रासुका में कार्रवाई करने के अपने पुराने सभी रिकार्ड ध्वस्त कर दिए हैं। जिले में इस साल में अब तक 9 लोगों पर रासुका में कार्रवाई की गई है और सभी पर कन्फर्म हुआ है। वहीं इस साल के अंत तक पांच अपराधियों पर रासुका में कार्रवाई की तैयारी है।
अपने जिले के रासुका लगाने संबंधी कार्रवाई के पुराने रिकार्ड पर गौर करें तो पिछले दस साल में किसी साल में एक या दो इससे अधिक किसी साल में रासुका के तहत कार्रवाई नहीं की गई है। साथ ही पूर्व के सालों में ज्यादा से ज्यादा गोकशी करने वालों पर यह कार्रवाई की गई है। मगर इस साल में रासुका लगाने की शुरुआत सीएए-एनआरसी विरोधी बवाल से जुड़े लोगों पर हुई। जिसमें ऊपरकोट बवाल के पांच लोगों पर और डॉ.कफील पर रासुका लगाया गया।
इसके बाद दिनदहाड़े हत्या हमला कर सनसनी फैलाने वाले तीन अन्य अपराधियों पर रासुका में कार्रवाई की गई। अभी साल का अंत बचा है। इस अवधि में पांच और अपराधियों पर रासुका की तैयारी पुलिस स्तर से की जा रही है, जिनमें ज्यादातर हत्या जैसे संगीन अपराध के आरोपी शामिल हैं।
विज्ञापन
अब तक 250 अपराधियों पर गैंगेस्टर
जिले में अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के क्रम में गैंगेस्टर एक्ट के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही हैं। इनमें ज्यादातर अपराधी वे लिए जा रहे हैं जो लूट या अन्य तरह के अपराध में शामिल हैं। इस साल में अब तक 250 अपराधियों पर गैंगेस्टर के तहत कार्रवाई हो चुकी है। संकेत हैं कि साल के अंत तक 50 और लोगों पर गैंगेस्टर हो सकती है।
-अपराधियों को लंबे समय तक जेल में रखने और उन्हें अपराध करने पर सबक सिखाने, समाज में सामान्य वातावरण पैदा करने के लिए अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, जो लोग अपराध करने के आदी हैं, उन्हें चिह्नित कर लगातार रासुका व गैंगेस्टर में कार्रवाई की जा रही है और आगे भी जारी रहेगी।
-मुनिराज जी, एसएसपी
--अब तक इन पर रासुका--
-नदीम उर्फ कलुआ निवासी केला नगर क्वार्सी, कुल पांच मुकदमे दर्ज हैं। सिविल लाइंस से हमले के मुकदमे में रासुका।
-उपेंद्र पंडित निवासी महाबड़ बादलपुर नोएडा, कुल तीन मुकदमे दर्ज हैं। पिसावा में भाजपा नेता की हत्या में रासुका।
-लईक उर्फ बब्बर टीला ऊपरकोट कोतवाली, कुल 15 मुकदमे दर्ज हैं। ऊपरकोट पर सीएए विरोधी उपद्रव में रासुका।
-डॉ.कफील बसंतपुर थाना राजघाट गोरखपुर, कुल 5 मुकदमे दर्ज हैं। एएमयू में सीएए विरोधी भाषण को लेकर रासुका।
-अकरम उर्फ टिप्पा जमालपुर सिविल लाइंस, कुल 7 मुकदमे दर्ज हैं। जमालपुर में दिनदहाड़े डॉक्टर पर दो बार फायरिंग में रासुका।
-इमरान निवासी भुजपुरा, साबिर उर्फ मिलन निवासी पुल कंजरान, अनवार निवासी आशिक अली नगर, फईम निवासी खाई डोरा पर ऊपरकोट सीएए विरोधी उपद्रव में रासुका।