{"_id":"6ab59b04b9bc1407c00d9354","slug":"aligarh-newsstadium-aligarh-news-c-2-gur1004-1074723-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: स्टेडियम में लगेगा रेनवाटर हार्वेस्टिंग संयंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: स्टेडियम में लगेगा रेनवाटर हार्वेस्टिंग संयंत्र
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम
- फोटो : Archive
स्पोर्ट्स स्टेडियम में बारिश के दौरान होने वाले जलभराव से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। जिला प्रशासन ने यहां रेनवाटर हार्वेस्टिंग संयंत्र लगाने का फैसला लिया है।
बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक हुई। डीएम अविनाश कुमार ने ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को चिह्नित कर उन्हें प्रशिक्षण और उचित अवसर देने पर जोर दिया।
उन्होंने क्रीड़ा अधिकारी को माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों तथा खेल संघों के साथ समन्वय कर तीन दिन में वार्षिक खेल कैलेंडर तैयार करने के निर्देश दिए। स्थानीय खेल संघों से समन्वय कर खेल उपकरणों और पंजीकृत खिलाड़ियों का डाटा भी तैयार करने को कहा।
विज्ञापन
स्टेडियम में मरम्मत और खिलाड़ियों की सुविधाओं में सुधार पर भी चर्चा हुई। सभी खिलाड़ियों से निर्धारित खेल शुल्क लेने के निर्देश दिए गए। जिले के जिम, तरणताल और निजी खेल अकादमियों की वार्षिक फीस तय करने संबंधी प्रस्ताव एडीए के माध्यम से प्रस्तुत करने को कहा गया।