फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news: Time capsule to be buried in AMU on Republic Day

एएमयू: गणतंत्र दिवस पर दफन किया जाएगा टाइम कैप्सूल, सभी तैयारियां पूरी

Sun, 24 Jan 2021 06:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 24 Jan 2021 06:13 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news: Time capsule to be buried in AMU on Republic Day
एएमयू प्रवक्ता राहत अबरार - फोटो : ANI

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष समारोह के उपलक्ष्य में टाइम कैप्सूल गणतंत्र दिवस पर जमीन में दफन किया जाएगा। इस कैप्सूल में सन 1877 से लेकर 2020 तक के विश्वविद्यालय के इतिहास को समेटा गया है। कार्यक्रम गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुबह 11 बजे किया जाएगा। कुलपति स्वयं इस कार्य को अंजाम देंगे। इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 

विज्ञापन


टाइम कैप्सूल को तैयार करने वाली कमेटी के प्रमुख और एएमयू के इतिहास के मामलों के जानकार डॉ. राहत अबरार ने बताया कि टाइम कैप्सूल को विक्टोरिया गेट के सामने पार्क में 30 फुट जमीन के अंदर दफनाया जाएगा। इस टाइम कैप्सूल को अगले 500 वर्ष के लिए तैयार किया गया है। इस अवधि तक इसको कोई नुकसान न पहुंचे, इसके निर्माण में ऐसे तत्वों का इस्तेमाल किया गया है। कैप्सूल की बाहरी परत का निर्माण एक खास किस्म की स्टील से किया गया है। 
विज्ञापन


इसके अलावा बाहरी परत पर कोटिंग भी की गई है। कैप्सूल बनाते समय इस बात का ध्यान रखा गया है कि 500 वर्ष बाद जब इसको खोला जाए, तब इसके डिकोड करने में किसी तरह की समस्या न आए। इसलिए कैप्सूल के अंदर जो भी सामग्री रखी गई है, वह प्रिंटेड अवस्था में है। इस कैप्सूल में सन 1877 से लेकर 2020 तक के विश्वविद्यालय के इतिहास को समेटा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें स्कूल की स्थापना से लेकर कॉलेज बनने और फिर विश्वविद्यालय बनने तक के सफर से लेकर वर्तमान 100 वर्ष होने तक के विषय में जिक्र किया गया है। साथ ही  विश्वविद्यालय की उपलब्धि, देश और दुनिया में योगदान, दुनियाभर में फैले विश्वविद्यालय के छात्र, संग्रहालय, शैक्षिक उपलब्धियां आदि का प्रमुख रूप से जिक्र किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed