फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अतिक्रमण करने वालों के शस्त्र लाइसेंस किए जाएंगे निरस्त : आईजी

Fri, 26 Mar 2021 01:11 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
खैर कोतवाली का निरीक्षण करते आईजी पीयूष मोर्डिया - फोटो : KHAR
आईजी पीयूष मोर्डिया ने खैर के मुख्य मार्ग पर हो रहे अतिक्रमण पर विशेष नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जो लोग अतिक्रमण में शामिल हैं या सहयोग कर रहे हैं। उन्हें चिन्हित कर सूची बनाई जाए। ऐसे लोगों के नाम यदि शस्त्र लाइसेंस होंगे तो वे निरस्त किए जाएंगे। अतिक्रमण करने वालों के चरित्र प्रमाण पत्र, पासपोर्ट अथवा शस्त्र आवेदन के प्रार्थना पत्रों पर संस्तुति नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

आईजी पियूष मोर्डिया एसएसपी मुनिराज जी की मौजूदगी में बृहस्पतिवार को खैर कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण करने पहुंच थे। खैर के मुख्य मार्ग पर हो रहे अतिक्रमण पर उन्होंने नाराजगी जताई। अतिक्रमण करने वालों चिन्हित कर सूची बनाने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के नाम शस्त्र लाइसेंस होंगे तो उन्हें निरस्त किया जाएगा। चरित्र प्रमाण पत्र, पासपोर्ट और शस्त्र आवेदन के प्रार्थना पत्रों पर संस्तुति नहीं की जाएगी। इससे पहले कोतवाली में आईजी को पुलिस कर्मियों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद कोतवाली में निर्माणाधीन भवन, बैरक, हवालात, शौचालय, कंप्यूटर कक्ष, रिकॉर्ड रुम, मालखाना आदि का निरीक्षण किया। सरकारी संपत्ति व अभिलेख भी देखे। हिस्ट्रीशीटर, टॉप टेन अपराधियों की व्यवस्थित सूची देख खुशी जाहिर की। सब कुछ ठीक मिलने पर इंस्पेक्टर प्रवेश कुमार की पीठ थपथपाई।
विज्ञापन

कोतवाली में ही चौकीदारों के साथ बैठक करते हुए कहा कि चौकीदार जनता और पुलिस के बीच की अहम कड़ी है। वह बीट सिपाहियों के नंबर अपने पास रखें। जिससे कि छोटी बड़ी घटना की तत्काल पुलिस तक सूचना हो सके। चौकीदारों से गांव में साहूकारी व्यवस्था के बारे में पूछा। कहा कि कोई साहूकार किसी गरीब को सता रहा हो तो उन्हें बताएं, कार्रवाई की जाएगी। बाद में चौकीदारों को टिफिन प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर एएसपी विकास कुमार, सीओ ट्रैफिक देवी गुलाम, इंस्पेक्टर प्रवेश कुमार, निरीक्षक संजय सिंह, एसएसआई रंजीत कटारा आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed