फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

युवक की गला दबाकर हत्या, जंगल में फेंका शव

Wed, 16 Jun 2021 12:34 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर के युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई। शव जंगल में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

गांव निवासी बली मोहम्मद पुत्र इस्ताक अली ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसका भाई अबरार उर्फ गब्बर (32) सोमवार दोपहर ढाई बजे के आसपास बीस हजार रुपये लेकर यह कहकर गया था कि उसकी बाइक गिरवी रखी है। उसे छुड़ाने जा रहा है। अबरार अलीगढ़ अपनी बहने के यहां से भांजे अयान के साथ बाइक छुड़ाने गया था।
विज्ञापन

उसके बाद वापस नहीं आया। उसकी बहन का कहना है कि वह यहाँ आया था। अयान ने उससे कहा था कि वह भी साथ चलेगा, लेकिन वह अयान को अपने साथ लेकर नहीं गया। देर रात तक अबरार वापस नहीं आया तो परिवार वालों को चिंता हुई। काफी तलाश करने के बाद भी वह कहीं नहीं मिला। मंगलवार की सुबह लगभग सात बजे लोगों ने मिर्जापुर के जंगल में उसका शव देखा। इसके बाद पुलिस को सूचित किया। थानाध्यक्ष जवां जितेन्द्र सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुँचे गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भाई बली मोहम्मद ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह का कहना है कि मृतक के गले में अंगोछा बंधा हुआ था। उसकी हत्या गला दबाकर की गई है। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed