फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

शराब के नशे में युवक की गला घोंटकर कर दी हत्या

Sun, 01 Nov 2020 01:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 01 Nov 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
बबलू का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

क्षेत्र के गांव मौजीपुर निवासी अनुसूचित जाति के एक युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। शनिवार की सुबह गांव रामपुर के जंगल में युवक का शव पड़ा मिला। परिवार वालों ने गांव के ही युवक पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी घटना वाले दिन से फरार है। कोतवाल प्रदीप कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला गला घोंटकर हत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


गांव रामपुर के प्रधान प्रेम शर्मा के खेत में शनिवार की सुबह ग्रामीणों को युवक का शव पड़ा दिखाई दिया। शरीर पर चोट के निशान थे। शव की पहचान बबलू (32) पुत्र अमर सिंह निवासी गांव मौजीपुर के रुप में हुई। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पुलिस व परिजन पहुंच गए। मृतक के पिता अमर सिंह का कहना है कि शुक्रवार की देर शाम घर से उसके बेटे को गांव का ही पवन चौधरी पुत्र बच्चू सिंह बाइक से अपने साथ ले गया था। वह रात को वापस नहीं आया। सुबह बेटे की मौत की सूचना मिली।
विज्ञापन


कोतवाल प्रदीप कुमार ने बताया कि अमर सिंह की तहरीर पर पवन चौधरी के खिलाफ हत्या व एससी एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना के बाद से आरोपी गांव से फरार हो गया है। मृतक आठ भाई बहनों में सहसे बड़ा था। दिल्ली रहकर मजदूरी करता था। दो माह पहले गांव आ गया था। पत्नी बच्चों के साथ दिल्ली रह रही है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल प्रदीप कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि दोनों ने एक साथ मिलकर शराब पी थी। नशे में किसी बात को लेकर कहासुनी के दौरान बबलू की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed