फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

दुष्कर्म किया, फिर फंसने के डर से रचाया शादी का स्वांग

Wed, 17 Mar 2021 02:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
थाना क्षेत्र में एक युवक ने 14 वर्षीय किशोरी का नहाते समय अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद उसको वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। फंसने के डर से आरोपी ने तमंचे के बल पर परिवार को बंधक बनाकर शादी का स्वांग रचाया। इसके बाद किशोरी को बंधक बनाकर छह दिनों तक दोस्तों के साथ मिलकर पिटाई की। किसी तरह बचकर घर पहुंची किशोरी ने मंगलवार को हरदुआगंज थाने जाकर मुकदमा दर्ज करवाया।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार तालानगरी की एक फैक्टरी में काम करने वाले एक युवक ने नहाते समय वीडियो बना लिया और उसको वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर छोटे भाइयों को जान से मारने की धमकी दी। सहमी किशोरी ने स्कूल जाना भी बंद कर दिया। सशंकित परिवार वालों ने पूछताछ की तो उसने पूरी बात बताई।
विज्ञापन

थाने में शिकायत करने के लिए पीड़िता परिवार के साथ 16 जनवरी को जाने वाली थी तभी आरोपी अपने बहनोई व अन्य रिश्तेदार के साथ पीड़िता के पिता के पास पहुंच गया और किशोरी से शादी करने की जिद करने लगा। उन्होंने मना कर दिया तो अगले दिन सुबह कई लोगों के साथ आरोपी पीड़िता के घर पहुंच गया। तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी और तत्काल शादी का स्वांग रचा। इसके बाद किशोरी को साथ लेकर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता के अनुसार लोकलाज के भय में वह चुप रहे। छह दिन बाद अस्त-व्यस्त हालत में किशोरी घर पहुंची। अत्याचार की दास्तान सुनाई तो उनके होश उड़ गए। पीड़िता की मां ने बताया कि बेटी को अलीगढ़ में किराये के एक कमरे में रखकर आरोपी, उसका बहनोई व अन्य लोग छह दिन तक उसके साथ मारपीट करते रहे और शादी को नाटक बताते रहे। मंगलवार को बेटी समेत थाने पहुंचकर परिवार ने तीन नामजद के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। उनके साथ आई पूर्व महापौर व भाजपा नेता शकुंतला भारती ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
- तहरीर के आधार पर किशोरी से दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- सुदेश गुप्ता, सीओ अतरौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed