फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

बुलंदशहर साधु हत्याकांडः शरीर में कंपन की अनुवांशिक बीमारी के चलते साधु बने थे शेर सिंह

Wed, 29 Apr 2020 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
शेर सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : HARDUAGANJ
बुलंदशहर के एक मंदिर में जिन दो साधुओं की हत्या हुई है उनमें एक शेर सिंह शरीर में कंपन की अनुवांशिक बीमारी के चलते साधु बने थे। उनके पिता किशोरीलाल को कंपन की बीमारी थी। यह बीमारी अनुवांशिक रूप से शेर सिंह और उनके दो भाई और बहनों में भी हो गई थी। बड़े भाई विजयपाल सिंह की इसी बीमारी के चलते शादी टूट गई थी, जबकि शेर सिंह और उनके छोटे भाई बबलू के लिए कोई रिश्ता नहीं मिला।
विज्ञापन

बरकातपुर में अपनी ननिहाल में जन्म लेने और रहने वाले शेर सिंह और उनके परिवार की आर्थिक स्थित बेहद कमजोर रही। पिता ससुराल बरकातपुर में ही रहते थे। वहीं सभी बच्चों का जन्म हुआ। ग्राम प्रधान सतेंद्र पाल सिंह के अनुसार भूमिहीन परिवार के इन सभी सदस्यों के शरीर में कंपन की बीमारी के चलते कोई मजदूरी के लिए भी नहीं रखता था। इस पर परिवार को अंत्योदय कार्ड मुहैया कराया गया। करीब चार साल पहले साधुओं की संगत में आने के बाद शेर सिंह ने साधु बनने का व्रत ले लिया था और बुलंदशहर में एक मंदिर में रहने लगे थे। करीब तीन माह पहले वह अपने गांव आए थे। परिवार में मां भागवती, बड़े भाई विजय सिंह, छोटे भाई बबलू हत्या की खबर पाकर बुलंदशहर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed