फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

किसानों के गेहूं की तौल न होने पर भाकियू ने काटा हंगामा

Fri, 18 Jun 2021 12:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
सोमना नंबर दो गेहूं क्रय केंद्र पर पिछले एक सप्ताह से किसानों के गेहूं की खरीद न होने पर नाराज भाकियू भानू गुट के पदाधिकारियों ने केंद्र का घेराव कर जमकर हंगामा काटा। केंद्र प्रभारी को बंधक बनाकर गेट पर फर्स पर बैठाकर धरने पर बैठ गये। सूचना पर पहुंचे एसडीएम व सीओ से आश्वासन मिलने पर पदाधिकारी गेट से हटे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भाकियू भानु गुट के प्रदेश महासचिव डॉ. शैलेंद्र पाल सिंह, तहसील अध्यक्ष कृष्णा ठाकुर के नेतृत्व में सैकड़ों भाकियू कार्यकर्ता गेहूं क्रय केंद्र पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि केंद्र पर किसानों के 27 अप्रैल का टोकन मिल गया है। लेकिन केंद्र प्रभारी गेहूं की तुलाई नही करा रहे हैं। केंद्र प्रभारी व बिचौलियों की सांठगांठ होने के गेहूं की कारण खरीद नहीं हो पा रही है। किसानों का खुले आसमान के नीचे पड़ा है। सरकार ने 15 जून से बढ़ाकर 22 जून कर दिया है। जिससे किसानों का गेहूं खरीदा जाए। अगर गेहूं की तुलाई नहीं हुई तो कम दामों पर मंडी में बेचने को मजबूर होना पड़ेगा। यही हाल कौरहरूस्तमपुर गेहूं क्रय केंद्र का है।
विज्ञापन

सूचना पर एसडीएम प्रवीण यादव, सीओ विशाल चौधरी मौके पर पहुंच गए। भाकियू पदाधिकारियों से बात की। उन्होंने कहा कि पहले तो केंद्र प्रभारी को हटाया जाए। किसानों गेहूं केंद्र पर ही खरीदा जाए आदि समस्याओं को एसडीएम के सामने रखा। जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया। तब जाकर धरना समाप्त किया। एसडीएम प्रवीण यादव ने बताया कि किसानों के गेहूं की खरीद की जायेगी। अगर केंद्र प्रभारी की मिलीभगत पाई जायेगी तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर श्रवण सिंह बघेल, गोविल जादौन, प्रेमपाल सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह लाला, ओमवीर सिंह मोची, सुमित जादौन, मदन सूर्यवंशी, बॉबी बघेल, किशनलाल, गुलवीर सिंह, राजकुमार, सुधीर, डॉ मनोज कुमार, वेदराम, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने गेहूं क्रय केंद्र का किया निरीक्षण
गभाना अनाज मंडी में बनाए गए गेहूं खरीद केंद्र का सांसद सतीश गौतम व जिला महामंत्री शिवनारायण शर्मा ने निरीक्षण कर वहां पर मौजूद किसानों की समस्याओं को सुना। इस दौरान किसानों ने सांसद से कहा कि क्रय केंद्र पर टोकन मिलने के बाद भी गेहूं नहीं खरीदा जा रहा है। बिचौलियों से बिना टोकन के ही गेहूं की खरीद की जा रही है। जिस पर सांसद का पारा चढ़ गया और विभागीय अधिकारियों से बात की। उन्होंने कहा कि क्रय केंद्र की जांच कराई जाएगी कि कितना बिना टोकन के खरीदा गया है। दोषी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों का एक एक दाना गेहूं खरीदा जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed