फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news:  doctor kidnapped for ransom of 20 lakhs freed

अलीगढ़ः फिरौती के लिए अगवा होम्योपैथिक डॉक्टर कासगंज से मुक्त, मांगे थे 20 लाख

Sun, 31 Jan 2021 03:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 31 Jan 2021 03:26 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news:  doctor kidnapped for ransom of 20 lakhs freed
demo pic...

क्वार्सी क्षेत्र से बृहस्पतिवार सुबह अगवा किए गए होम्योपैथिक डॉक्टर को शनिवार देर शाम अपहरणकर्ताओं ने मुक्त कर दिया है। खबर मिलते ही पुलिस ने राहत महसूस की। इसके बाद देर रात तक डॉक्टर से पूछताछ के आधार पर पुलिस बदमाशों के पीछे लगी थी। समाचार लिखे जाने तक कोई सफलता नहीं मिली थी। बता दें कि डॉक्टर का अपहरण करने के बाद बदमाशों ने उनके घर फोन कर 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।

विज्ञापन


क्वार्सी क्षेत्र के रामघाट रोड इलाके में साक्षी विहार कालोनी में रहने वाले होम्योपैथिक डॉक्टर शीलेंद्र का कस्बा इगलास में क्लीनिक है। उनका 28 जनवरी की सुबह 9:45 बजे घर से इगलास के लिए निकलने के कुछ देर बाद ही अपहरण हो गया था। कुछ देर बाद ही उन्हीं के फोन से उनकी पत्नी को फोन कर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। बृहस्पतिवार और शुक्रवार तक चली खोज व जांच के बाद इतना तय हो गया था कि बदमाशों ने डॉक्टर को कासगंज के कटरी क्षेत्र में रखा है। 
विज्ञापन


स्थानीय पुलिस ने कासगंज पुलिस की मदद से वहां बदमाशों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया था। इसी बीच शनिवार देर शाम बदमाशों ने उन्हें कटरी से बाहर लाकर छोड़ दिया। एसएसपी मुनिराज जी ने स्वीकारा है कि देर शाम डॉक्टर खुद ही बदमाशों के चंगुल से मुक्त होकर आ गए और अपने परिवार को खबर दी। इसके बाद डॉक्टर से पूछताछ की जा रही है और उनसे जो जानकारियां मिल रही हैं, उस आधार पर पुलिस टीम बदमाशों की खोज का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिरौती की रकम सहित पत्नी को बुलाया था नोएडा
बदमाशों ने पहली कॉल अपहरण के ठीक कुछ देर बाद यानि सुबह 10:45 बजे की। इसके बाद उन्होंने दूसरी कॉल उसी शाम करने के लिए कहा था। मगर पुलिस के हरकत में आने के कारण उन्होंने दूसरी कॉल नहीं की। इसके बाद शुक्रवार को पुलिस डॉक्टर का सुराग लगाती रही। इसी बीच शनिवार को परिवार को फोन कर बदमाशों ने रकम लेकर नोएडा परी चौक बुलाया। इस पर शनिवार देर शाम डॉक्टर की पत्नी रकम लेकर नोएडा गई। वहां पुलिस की घेराबंदी भी पहले से थी। मगर उससे पहले ही डॉक्टर बंधनमुक्त होकर आ गए। 

पहले दिन थी गंगीरी की ओर लोकेशन
पुलिस को पहले ही दिन अगवा डॉक्टर की मोबाइल लोकेशन गंगीरी यानि कासगंज की ओर मिली थी। साथ में एक संदिग्ध कार भी रडार पर आई थी, वह भी गंगीरी की ओर ही जाती देखी गई थी। इस पर पुलिस को पूरा शक था कि बदमाश डॉक्टर को अगवा कर कासगंज की ओर ले गए हैं। उसी कार की मदद से पुलिस ने कासगंज में घेराबंदी की थी। जिसके बाद करीब 60 घंटे बाद कटरी से बदमाशों ने डॉक्टर को बंधनमुक्त कर दिया। 


फिलहाल डॉक्टर खुद लौट आए हैं। जिस जगह उनकी पत्नी को रुपये लेकर बुलाया था वहां पत्नी के पहुंचने से पहले ही डॉक्टर ने खुद परिवार से संपर्क कर लिया। बाकी उनसे पूछताछ की जा रही है। जो सामने आएगा, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। बदमाशों की तलाश जारी है।
-मुनिराज जी एसएसपी
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed