फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

दिव्यांग की डीएम ने सुनी फरियाद, मदद के लिए दिए 13 हजार

Fri, 15 Jul 2022 01:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
पीड़ित व्यक्ति को सहायता राशि देते डीएम इंद्र विक्रम सिंह। - फोटो : CITY OFFICE
पैरों में गहरे जख्म होने से चलने-फिरने में लाचार एक दिव्यांग बृहस्पतिवार को फरियाद लेकर कलेक्ट्रेट में डीएम इंद्र विक्रम सिंह के पास पहुंचा और बताया कि लंबी बीमारी के चलते पैर में सेप्टिक बन गया है। डॉक्टरों ने ऑपरेशन बताया है, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते अपना इलाज नहीं करा पा रहा है। नाते-रिश्तेदारों से लेकर ग्रामीणों तक से कोई मदद न मिली तो बड़ी उम्मीद लेकर यहां आया है। डीएम ने दिव्यांग की हालत देखते हुए उसे रेडक्रास सोसायटी के माध्यम से 13 हजार रुपये की मदद का चेक भेंट किया। इतना ही नहीं, उसे भरोसा दिलाया कि वे उसकी हरसंभव मदद कराएंगे।
विज्ञापन

थाना गांधीपार्क क्षेत्र के सिंधौली निवासी दिव्यांग ओमेंद्रपाल सिंह लड़खड़ाते कदमों से डीएम से मिलने पहुंचे थे। जन सुनवाई के दौरान डीएम इंद्र विक्रम सिंह लोगों की फरियाद सुन रहे थे। जैसे ही उन्होंने ओमेंद्र को देखा तो उन्होंने उसका हाल-चाल पूछा। ओमेंद्र ने रोते हुए बताया कि करीब 10 साल से उसके पैर में जख्म था। काफी इलाज भी कराया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। चिकित्सकों ने बताया कि सैप्टिक बन गई है और ऑपरेशन कराना जरूरी है। आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण वह ऑपरेशन कराने में असमर्थ है। परिवार और गांव वालों से भी कोई मदद नहीं मिली है। ओमेंद्र की बात सुनकर डीएम ने तत्काल रेडक्रास सोसायटी फंड से 13 हजार रुपये का चेक तैयार कराकर उसे सौंपा तो खुशी से उसकी आंख भर आयीं। उसने कहा कि वह अब अपने पैर का अच्छे से इलाज करा सकेगा। डीएम ने कहा कि इलाज में कोई परेशानी आए तो बताएं, हर संभव मदद करायी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed