फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

आधुनिक तकनीक इस्तेमाल कर बढ़ाएं पैदावार

Fri, 17 Jun 2022 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
खरीफ उत्पादकता गोष्ठी को संबोधित करते कृषि उत्पादन आयुक्त मनोज कुमार सिंह। - फोटो : CITY OFFICE
कृषि उत्पादन आयुक्त (एसीपी) मनोज कुमार सिंह ने कहा है कि किसान आधुनिक तकनीक का प्रयोग कर पैदावार बढ़ाएं। आय बढ़ाने के लिए परंपरागत खेती के स्थान पर हरियाणा एवं पंजाब की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी दलहन, तिलहन एवं उद्यान पर जोर देने का सुझाव किसानों को दिया।
विज्ञापन

कृषि उत्पादन आयुक्त बृहस्पतिवार को जीटी रोड स्थित एक होटल में मंडलीय खरीफ गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान एसीपी ने कहा कि काश्तकार लेजर लैंड लेबरल की मदद से खेतों का समतल कराकर पानी की खपत को कम और पैदावार को बढ़ा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिन किसानों के पास ट्रैक्टर हैं उनको ही सब्सिडी पर सहायक उपकरण देने में वरीयता दी जाए। किसानों की मांग पर जल्द ही पायनियर कंपनी का बाजरा बीज एवं बाजरा क्रय केंद्र खोलने पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव (सहकारिता) बीएल मीणा ने कहा कि प्रदेश में उर्वरकों की कोई कमी नहीं है। दूसरे प्रदेशों से सटे जिलों के डीएम इस बात का ध्यान रखें कि उर्वरक पड़ोसी प्रदेशों में न जाने पाए। उन्होंने कहा कि किसान धान, गेहूं जैसी परंपरागत खेती के साथ ही मत्स्य, डेयरी, कुक्कुट एवं शाक - भाजी का उत्पादन कर अपनी आय को दोगुना कर सकते हैं। प्रमुख सचिव (उद्यान) राजेश कुमार सिंह ने कृषि विविधिकरण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नई आबकारी नीति लागू हुई है। जिसके तहत आम, लीची, आंवला, अमरूद, सेब, अंगूर से शराव बनायी जाएगी। इसमें नई शराब फैक्टरी लगाने पर पांच वर्ष तक आबकारी शुल्क में छूट रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि निदेशक विवेक कुमार सिंह ने कहा कि कृषि रक्षा इकाइयों पर कृषि रक्षा रसायन उपलब्ध कराए गए हैं। बरेली मंडल की समस्याओं के बारे में कहा कि वहां 3 एवं 5 एचपी के सोलर पंप मांग के अनुरूप उपलब्ध कराए जाएंगे। अलीगढ़ मंडल में बाजरा के क्रय केंद्र खोलने, कासगंज में उप कृषि निदेशक का पद सृजित करने पर शासन स्तर पर विचार किया जा रहा है। आगरा मंडल में बाजरा को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद कराने का प्रयास किया जाएगा। आलू आधारित उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा।

मंडलायुक्त अलीगढ़ गौरव दयाल ने कहा कि बाजरा, धान, मक्का, अरहर, मूंग एवं उर्द की खेती के लिए पर्याप्त बीज एवं उर्वरकों की उपलब्धता है। मंडलायुक्त आगरा अमित गुप्ता ने कहा कि खरीफ में 78 हजार हेक्टेयर फसल का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। फिरोजाबाद में 650 महिलाओं के माध्यम से गठित एफपीओ ने चिप्स उत्पादन, मैनपुरी में समूह की 200 महिलाओं ने कुक्कुट फार्म का संचालन कर आर्थिक लाभ प्राप्त किया है। आगरा एवं मथुरा में झींगा पालन से भी किसान आर्थिक लाभ ले रहे हैं। अपर आयुक्त बरेली प्रीती जायसवाल ने बताया कि मंडल में 7.8 लाख हेक्टेयर के स्थान पर इस वर्ष 8.13 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में खरीफ फसल बोई जाएंगी। अलीगढ़ के डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने जिले की कार्ययोजना के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed