फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

चैत्र नवरात्रों पर सतर्कता बरतें सीओ व एसडीएम : एडीएम प्रशासन

Thu, 31 Mar 2022 12:43 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:43 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
एडीएम प्रशासन डीपी पाल ने चैत्र नवरात्र को लेकर जिले के सभी एसडीएम व सीओ को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एसडीएम कोल, अतरौली, खैर, इगलास व गभाना के अलावा संबंधित सीओ को कहा है कि दो अप्रैल से चैत्र नवरात्र महोत्सव एवं रामनवमी का त्योहार मनाया जाएगा। इसको लेकर महानगर व देहात क्षेत्र में दुर्गा मंदिर, पथवारी व चामड़ मंदिरों पर देवी भक्त उपवास रखकर पूजा- अर्चना के साथ भंडारों का आयोजन होता है। विभिन्न सार्वजनिक एवं निजी स्थानों पर रात्रि में मां दुर्गा का जागरण होता है। ऐसे में सभी अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतते हुए धार्मिक आयोजनों को सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्वक संपन्न कराएं। उन्होंने साफ किया है कि नवरात्र महोत्सव के नाम पर कोई भी नई परंपरा शुरू नहीं करने दी जाएगी। किसी भी गड़बड़ी पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed