फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ : अपराधियों में हुई चाकूबाजी, एक की मौत

Fri, 18 Feb 2022 01:20 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 01:20 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
कामरान । फ़ाइल फोटो - फोटो : CITY OFFICE
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के फिरदौस नगर इलाके में बृहस्पतिवार देर रात हत्या व लूट जैसे संगीन अपराधों में आरोपी दो युवकों में चाकूबाजी हो गई, जिसमें एक युवक घायल हो गया। इससे देर रात इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने घायल युवक को जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां युवक को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार फिरदौस नगर गली नंबर 3 के रहने वाला कामरान पिछले कुछ समय से गुरुग्राम में पेंटिंग का काम करता था। वह सिविल लाइंस में हत्या व लूट जैसे मुकदमों में जेल भी गया था। वह दो दिन पहले मुकदमे की तारीख के सिलसिले में अलीगढ़ आया था। बुधवार को उसे उसका साथी शानू बृहस्पतिवार दोपहर में किसी बहाने से घर से लेकर गया। इसी बीच हुए विवाद में उसकी चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी गई। देर रात यह खबर जब परिवार को मिली तो परिवार में हड़कंप मच गया। इधर, आनन फानन घायल कामरान को जेएन मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसी बीच खबर पाकर सिविल लाइंस पुलिस और आसपास के कई थानों का फोर्स मेडिकल कॉलेज पहुंच गया। परिवार से बातचीत के आधार पर पुलिस ने शानू को हिरासत में ले लिया है। पुलिस जांच के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद में चाकूबाजी के चलते कामरान की मौत होना स्पष्ट हुआ है। मामले में जांच की जा रही है। सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय के अनुसार चाकूबाजी क्यों हुई और झगड़ा क्यों हुआ इन सारे पहलुओं पर पूछताछ में आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही तस्वीर होगी।
विज्ञापन

एएमयू छात्र पर फायरिंग
अलीगढ़। बृहस्पतिवार देर रात पुरानी चुंगी (एएमयू शताब्दी द्वार) के पास कुछ लोगों ने एएमयू छात्र पर फायरिंग कर दी। संयोग से उसे गोली नहीं लगी। इसके बाद हमलावरों ने बंदूक की बट से उसके चेहरे पर वार कर दिया है, जिससे वह जख्मी हो गया। एएमयू यूनिवर्सिटी पॉलीटेक्निक डिप्लोमा अंतिम वर्ष के छात्र आसिफ के अनुसार, वह साथियों से पुरानी चुंगी के पास नोट्स लेने आया था, तभी आरएम हाल के लोगों ने उस पर फायरिंग कर दी। इसमें वह बाल-बाल बच गया। इसके बाद हमलावरों ने बंदूक की बट से उसके चेहरे पर वार कर दिया। इसमें उसके मुंह से खून निकलने लगा। खबर पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। फायरिंग और शोर-शराबा के चलते छात्रों की भीड़ इकट्ठा हो गई। आसिफ के भाई फारूक ने बताया कि तीन चार महीने पहले भी आसिफ पर हमला हो चुका है। इसकी शिकायत प्रॉक्टर ऑफिस में की गई थी। फायरिंग करने वालों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed