फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ : पुलिस टीम पर चोरी का माल हड़पने का आरोप

Fri, 18 Feb 2022 12:53 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 12:53 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
बन्नादेवी क्षेत्र के गूलर रोड के रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस टीम पर चोरी गया माल हड़पने का आरोप लगाया है। इसे लेकर न्यायालय में अर्जी दायर की है, जिसमें तत्कालीन इंस्पेक्टर बन्नादेवी सहित कुछ पुलिसकर्मियों पर मुकदमे का अनुरोध किया है। सीजेएम न्यायालय ने मामले में सुनवाई के लिए 25 फरवरी तारीख नियत कर रखी है।
विज्ञापन

इस मामले में पीड़ित गूलर रोड निवासी सुरेंद्र कुमार की ओर से यह अर्जी सीजेएम न्यायालय में दायर की गई है। आरोप है कि वह परिवार के साथ 14 जून 2019 को परिवार के साथ वैष्णो देवी दर्शन करने गए थे। इस दौरान अपने पुराने परिचित बन्नादेवी थाने में तैनात होमगार्ड सुरेंद्र सिंह को देखभाल के मकसद से घर की चाभी दे गए थे। वह 19 जून को लौटे और अंदर जाकर देखा कि घर की अलमारी का ताला तोड़कर करीब 15 लाख रुपये कीमत के जेवरात व 7 लाख रुपये नकद चोरी हुए हैं। इस मामले में थाने में होमगार्ड के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने होमगार्ड के प्रति नरम रुख रखा। बाद में किसी तरह प्रयास करने पर आरोपी होमगार्ड को एक साल बाद यानि 8 सितंबर 2020 को रिमांड पर लिया।
विज्ञापन

इस दौरान नकली जेवरात व मात्र 2100 रुपये बरामद दिखाकर पुलिस ने अपनी औपचारिकता पूरी कर ली। इस माल की शिनाख्त व वापस लेने के लिए 20 सितंबर को उसे थाने बुलाया गया। मगर उसने नकली माल का हवाला देकर उसे पहचानने व लेने से इंकार कर दिया। आरोप है कि इस मामले में तत्कालीन इंस्पेक्टर धीरेंद्र मोहन शर्मा, विवेचक एसआई मनोज कुमार, होमगार्ड सुरेंद्र कुमार, सिपाही विपिन धामा, लवकुश, अजीत व राजेश ने मिलकर साजिश के तहत मेरे घर से चोरी गया माल हड़प लिया है। इस मामले में पुलिस अधिकारियों से शिकायत पर भी कार्रवाई न होने पर न्यायालय की शरण ली है। पीड़ित की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता अनूप कौशिक ने बताया कि मामले में न्यायालय से आरोपियों के खिलाफ अमानत में खयानत व गबन का मुकदमा दर्ज करने का अनुरोध किया गया है। मामले में 25 फरवरी तारीख नियत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed