{"_id":"61db35b4c2f13b0fd6089624","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali2827305116","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः समद रोड की मोबाइल दुकान से फिर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः समद रोड की मोबाइल दुकान से फिर लाखों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के सिविल लाइंस क्षेत्र में समद रोड की मोबाइल दुकान का शटर उखाड़कर चोरों ने कई लाख के मोबाइल चोरी कर लिए। इस घटना को लेकर व्यापारियों में नाराजगी है। पूर्व में भी इसी तरह एक चोरी हुई थी, जिसका आज तक खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि पुलिस ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया है।
समद रोड पर वार्ष्णेय मोबाइल प्वाइंट के स्वामी हिमांशु गुप्ता के अनुसार शनिवार रात वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। रविवार सुबह पांच बजे उन्हें सूचना मिली कि दुकान में चोरी हो गई है। जब वे दुकान पर आए तो पाया कि शटर उखड़ा हुआ है। अंदर से आगे के हिस्से में रखे मोबाइल चोरी किए हैं, जिनकी कीमत दो लाख रुपये से अधिक है। इस घटना से लोगों में नाराजगी है। इससे पहले पिछले वर्ष एक और दुकान से चोरी हुई थी, जिसका आज तक खुलासा नहीं हुआ। इधर, दिन में सीओ श्वेताभ पांडेय ने पहुंचकर व्यापारियों को तसल्ली दी और भविष्य की सुरक्षा का भरोसा दिलाया। वहीं पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की सीसीटीवी की मदद से तलाश शुरू कर दी है।
प्रतिभा कॉलोनी प्रकरण में पति, देवर व दोस्तों पर लूट दर्ज
महानगर के बन्नादेवी क्षेत्र की प्रतिभा कालोनी में शनिवार को हुई घटना में पति, देवर व उनके दोस्तों पर पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। नामजदों की तलाश में दबिश दी गई, मगर कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
बरला के गांव पहाड़ीपुर के जयप्रकाश के प्रतिभा कालोनी स्थित घर में शनिवार शाम लूटपाट हुई थी। इस मामले में शुरुआत में अज्ञातों द्वारा डाके की सूचना पुलिस को दी गई। मगर देर रात तक चली जांच में यह साफ हुआ कि घटना को कुछ बनावटी तरीके से पेश किया गया है। इसके बाद पुलिस ने जब साक्ष्यों सहित बात की तो परिवार टूट गया और बताया कि जयप्रकाश की विवाहित बेटी सरिता का अपने ससुरालियों से विवाद चल रहा है। वह यहां बच्चों सहित रहती है। उसके पति, देवर व उनके दोस्त ही इस वारदात को अंजाम दे गए हैं। इसी आधार पर मिली तहरीर पर पुलिस ने पति रवि, देवर सोनू, दोस्त दिनेश आदि पर लूट का मुकदमा दर्ज किया है। सीओ द्वितीय मोहसिन खान के अनुसार इनकी तलाश में टीम लगाई गई है। घरेलू विवाद की यह घटना है। जल्द गिरफ्तारी आदि कार्रवाई की जाएगी।