{"_id":"619aa332a03972199937fa85","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali278717278","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः कार टकराने पर भाजपा नेताओं के दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः कार टकराने पर भाजपा नेताओं के दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल
भाजपा नेता के भतीजे राजेश सोनकर से जानकारी करते इंस्पेक्टर ।
- फोटो : CITY OFFICE
Link Copied
महानगर के बन्नादेवी क्षेत्र के रसलगंज चौराहे के पास शनिवार रात दो कारों की भिड़ंत में भाजपा नेताओं के दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में एक पक्ष से भाजपा नेता के भतीजे व बेटे सहित तीन घायल हो गए, गंभीर हालत में जेएन मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया है।
विज्ञापन
रसलगंज के भाजपा अनुसूचित मोर्चा से जुड़े नेता सुंदर लाल सोनकर ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात उनके परिवार में शादी का आयोजन जीटी रोड स्थित सम्राट लॉज में चल रहा था। इसी बीच उनका भतीजा राकेश सोनकर उनके बेटे रंजीत व साहिल संग कार से रसलगंज से कुछ सामान खरीदकर मैरिज होम लौट रहे थे। इसी बीच भाजयुमो ब्रज क्षेत्र के पूर्व सदस्य प्रशांत चौहान की कार से उनकी कार टकरा गई। इस दुर्घटना में सोनकर परिवार के तीनों सदस्य जख्मी हो गए। एतराज जताया तो आरोप है कि प्रशांत व उनके साथियों ने मिलकर जमकर पीटा। इसके बाद धमकी देते हुए भाग गए। इस खबर पर सुंदरलाल सोनकर भी वहां पहुंच गए। इस मारपीट में घायल तीनों को जिला अस्पताल और फिर बाद में जेएन मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया। बन्नादेवी इंस्पेक्टर के अनुसार प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।