{"_id":"616491898ebc3e629755069e","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali27550279","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में चार साल में जितने काम हुए, उतने 65 साल में भी नहीं : सुरेश राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में चार साल में जितने काम हुए, उतने 65 साल में भी नहीं : सुरेश राणा
विज्ञापन
जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राणा। अमर उजाला
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के चीनी मिल एवं गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि प्रदेश में जितना विकास चार साल में हुआ हैं, उतना 65 साल में नहीं हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार जाति, धर्म नहीं पूछती। विकास की योजनाएं सबके घर तक पहुंचतीं हैं। वे सोमवार को अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। सुरेंद्रनगर स्थित श्रीराम वैंक्वेट हॉल में ‘मिशन रोजगार एवं मंडल का विकास’ पर आयोजित चर्चा को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ‘सबका साथ सबका विकास’ के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं। यह सामान्य नारा नहीं है। 125 करोड़ के भारत को एक मुट्ठी में बांधने वाला नारा है। पहले नीति आयोग या अन्य एजेंसियों का आंकड़ा आता था तो उत्तर प्रदेश नीचे से प्रथम होता था। आज स्थितियां बदल गईं हैं। अब उत्तर प्रदेश का नाम ऊपर से पहला होता है। यह मोदी के भारत का योगी का उत्तर प्रदेश है। उन्होंने कहा कि पहले लोग कहते थे कि सरकारी योजना के एक रुपये का सिर्फ 10 पैसा ही गांव तक पहुंचता है। लेकिन नरेंद्र मोदी का कमाल है कि देश में 38 करोड़ लोगों का खाता खुल गया और अब पैसा सीधे उनके खाते में पहुंचता है। पिछली सरकार पांच साल में शहरी क्षेत्र में मात्र 20 हजार आवास देती थी। चार वर्षों में योगी सरकार ने यूपी के शहरी क्षेत्र में 20 लाख आवास दिए हैं। ग्रामीण क्षेत्र मिला दें तो यह संख्या 50 लाख से ज्यादा हो जाएगी। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट आया तो देश में 80 करोड़ एवं प्रदेश में 18 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देने का काम मोदी एवं योगी ने किया।
राणा ने सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आपके लिए सांस लेते हैं और आपके लिए जीते हैं। हर समय आपके लिए सोचते हैं। सुरेश राणा ने कहा कि वह गांव के आदमी है। मां और अन्य महिलाएं फूंक मार कर चूल्हे पर खाना बनाती थीं और अस्थमा की शिकार हो जातीं थीं। मोदी-योगी ने उज्ज्वला योजना के तहत घर-घर सिलिंडर पहुंचाने का काम किया। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने कहा कि विकास कार्यों में जन प्रतिनिधियों की अहम भूमिका होती है। जन प्रतिनिधि जनता से धरातल से जुड़े होते हैं। उन्हें अपने क्षेत्र के प्रत्येक जरूरतमंद एवं पात्र व्यक्ति की आवश्यकताओं की जानकारी होती है। विभागीय अधिकारी जनप्रतिनिधियों के सहयोग से योजनाओं का क्रियान्वयन करते हैं तो वह पात्र व्यक्ति को लाभान्वित करने में सफल होते हैं। कार्यक्रम को वित्त राज्यमंत्री संदीप सिंह, विधायक अनिल पाराशर, संजीव राजा, राजकुमार सहयोगी, अनूप प्रधान, रवेंद्रपाल सिंह और डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह आदि ने संबोधित किया। संचालन डीएस कॉलेज अंग्रेजी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. नीलम श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
2024 तक सभी को आवास देने का संकल्प
सुरेश राणा ने कहा कि अब देश-प्रदेश में एक भी कच्चा मकान नहीं रहेगा। भाजपा सरकार 2024 तक सभी को आवास देने के संकल्प के साथ काम कर रही है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि अपने घर का सपना हर आदमी का होता है। 100-200 कमाने वाले लोगों की पीढ़ियां निकल गईं लेकिन घर नसीब नहीं हुआ। ऐसे व्यक्तियों के सपने को मोदी एवं योगी ने पूरा किया है। अलीगढ़ में 30 हजार से अधिक लोगों को आवास मिला है।
हर घर तक पहुंचाया शौचालय, बेहतरीन की कानून-व्यवस्था
उन्होंने कहा कि लाल किले से गरीबी हटाओ गरीबी हटाओ के नारे लगे लेकिन किसी ने गरीबी नहीं हटाई। नरेंद्र मोदी एवं योगी आदित्यनाथ ने हर घर तक शौचालय पहुंचाने का काम किया। हो सकता है कुछ लोगों के लिए शौचालय छोटी चीज हो, पीड़ा सहने वाली बहनों की यह बड़ी समस्या थी। गांव की मां-बहने छह-छह घंटे शौच को रोककर रात के अंधेरे का इंतजार करतीं थीं। इसकी वजह से बीमार होती थीं। कानून व्यवस्था का उल्लेख करते हुए कहा कि हमारी बहन-बेटी स्कूल जाती थी तो मां चिंतित रहतीं थीं। आज उत्तर प्रदेश में कोई गुंडा, मनचला या मवाली हमारी बहन-बेटियों की ओर आंख उठाकर नहीं देख सकता है।
घर से लेकर देश की सीमा तक की सुरक्षा अलीगढ़ के जिम्मे
हमने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे बनाया। यहां से प्रयागराज तक 750 किमी लंबा हाईवे बना रहे हैं। उच्च शिक्षा के लिए राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर विश्वविद्यालय बनाया गया है। अभी डिफेंस कॉरिडोर बन रहा है। हमारे बच्चे, युवा, भाई के लिए बड़े स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा होने वाले हैं। यहां बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियां लगेगी। यहां के ताले विश्व विख्यात है। घर-दुकान की सुरक्षा करती है। अब यहां रक्षा उपकरण बनेंगे और सीमाओं की रक्षा करेंगे। घर से लेकर देश की सीमा तक की सुरक्षा का जिम्मा अलीगढ़ के हाथ में आ गया है।