फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ः वीमेंस कॉलेज में कार्बन डाई आक्साइड अवशोषित करने वाले पौधे लगाए

Fri, 17 Sep 2021 03:29 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 03:29 PM IST
विज्ञापन
Aligarh news
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के क्रम में वीमेंस कॉलेज की प्राचार्या प्रोफेसर नईमा खातून ने वरिष्ठ शिक्षकों और अन्य स्टाफ सदस्यों की उपस्थिति में कॉलेज परिसर में उच्च कार्बन डाई आक्साइड अवशोषित क्षमता वाले पौधे लगाए।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में 75 से अधिक शिक्षकों ने भाग लिया। स्टाफ सदस्यों द्वारा दैनिक जीवन में स्वच्छता का पालन करने का संकल्प भी लिया गया। कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो. नईमा खातून ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। शिक्षकों ने स्वच्छता के लिए 100 घंटे समर्पित करने का संकल्प लिया और स्वस्थ वातावरण बनाने तथा स्वच्छता के महत्व के बारे में दूसरों को जागरूक करने का भी संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर मुनीरा टी ने डॉ. तैयबा नसरीन और डॉ. मंसूर आलम सिद्दीकी के सहयोग से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed