{"_id":"6137cccb8ebc3ec77609c4f2","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali2725968109","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामघाट रोडः बाबूजी, धीरे चलना, राह में जरा संभलना...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामघाट रोडः बाबूजी, धीरे चलना, राह में जरा संभलना...
विज्ञापन
देवत्रय हॉस्पीटल के पास टूटा मेनहोल का ढक्कन।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक हिंदी फिल्म का गाना है, बाबूजी, धीरे चलना, राह में जरा संभलना... इस समय स्मार्ट सिटी अलीगढ़ की सड़कों पर सटीक बैठ रहा है। सड़कों पर मेनहोल के जर्जर व धंसे ढक्कन हादसों का सबब बन रहे हैं।
रामघाट रोड पर किशनपुर तिराहा हो, जनकपुरी पानी की टंकी, आर्चिड होटल या कंपनी बाग रोड, इन सभी जगहों पर मेनहोल के ढक्कन जर्जर व धंसे हैं, दबाव पड़ने पर इनके टूटने का खतरा है। कई जगह तो ढक्कन टूटने पर नगर निगम कर्मचारियों ने पत्थर आदि रख दिए हैं। किशनपुर निवासी श्यामवीर ने बताया कि पिछले दिनों उनके पिताजी की स्कूटी किशनपुर तिराहा स्थित मेनहोल के गड्ढे में फंस गई थी। इससे वह गिरकर चोटिल हो गए थे। जनकपुरी निवासी जगन्नाथ ने बताया कि पानी की टंकी के पास का मेनहोल का ढक्कन जर्जर होने से वह बारिश के दौरान गिर गये थे। इससे उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया था। सहायक नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने बताया कि सभी जर्जर व धंसे मेनहोल के ढक्कन चिन्हित किए जा रहे हैं। जल्द ही इन्हें दुरुस्त करा लिया जाएगा।
पाइप लाइन के लिए खोद दी सड़क
रावण टीला निवासी नानकचंद ने बताया कि पिछले दिनों नगर निगम के जलकल विभाग ने पाइप लाइन डालने के लिए रावणटीला इलाके में सीसी रोड खोद दी थी। पाइप लाइन तो डल गई, लेकिन सड़क अभी तक खुदी पड़ी है। इसके चलते यहां राहगीर हादसे का शिकार हो रहे हैं। बरसात होने पर तो स्थिति और भी विकट हो जाती है। यही हाल महेंद्र नगर का है।

रामघाट रोड जनकपुरी के पास टूटा मेनहोल का ढक्कन। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन