फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ः रिश्वत मांगने वालों के पीछे लगी एसएनटीएस सेल

Thu, 19 Aug 2021 01:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
बैठक करते कमिश्नर गौरव दयाल साथ में डीएम सेल्वा कुमारी, कासगंज डी। - फोटो : CITY OFFICE
प्रदेश सरकार की ओर से लागू जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को मिलने से पहले ही सुविधा शुल्क के नाम पर होने वाली उगाही को रोकने के लिए मंडलायुक्त गौरव दयाल ने एसएनटीसी (से नो टू करप्शन) सेल का गठन किया है। मंडलीय स्तर पर कार्यरत अर्थ एवं संख्या विभाग के अधिकारी इसका कामकाज संभाल रहे हैं। लोगों की फोन रिकार्डिंग, वीडियो रिकार्डिंग सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की संस्तुति की जा रही है। इसमें लाभार्थियों के फोन नंबर लेकर उनसे सीधे वार्ता की जा रही है कि उनसे किस विभाग के अफसर या बाबू ने क्या रिश्वत मांगी है। इस सेल के गठन के बाद से चार प्रकरणों में रिश्वत लेना सामने आया है। जिसमें संबंधित विभाग के आला अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए हैं। मंडलायुक्त ने कहा है कि इन शिकायतों पर अगर संबंधित विभाग के अधिकारियों पर समय से कार्रवाई नहीं की तो वह अपनी जवाबदेही से बच नहीं पाएंगे। उनके विरुद्ध शासन स्तर पर रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन

1- अलीगढ़ कलक्ट्रेट में एडीएम फाइनेंस कार्यालय से हैसियत प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पटवारी ने 5500, मालबाबू ने 10 हजार और एक अन्य कर्मी ने चार हजार रुपये मांगे हैं। एडीएम फाइनेंस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

2-एटा के सहायक निदेशक बेसिक शिक्षा कार्यालय में नवनियुक्ति सहायक अध्यापकों की सूची मांगने पर वहा के बिल बाबू ने तीन हजार रुपये मांगे। इस पर सहायक निदेशक और बीएसए को कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

3-अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अलीगढ़ मंडल / मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय अलीगढ़ में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों से पेंशन/ जीपीएफ व अन्य लाभ हासिल करने के लिए 40 हजार रुपये मांग गए। रिश्वत में यहां पर जीपीएफ का तीन प्रतिशत वसूला जा रहा है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश सीएमओ को दिया गया है।
4-एडीएम फाइनेंस कार्यालय हाथरस में हैसियत प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बाबू ने एक हजार रुपये और रजिस्ट्रर में चढ़ाने वाले ने 200 प्रति व्यक्ति मांगे। इस पर एडीएम फायनेंस हाथरस को कार्रवाई का निर्देश।

5-पांचवा मामला अलीगढ़ विकास प्राधिकरण से जुड़ा है। जिसमें मानचित्र स्वीकृत कराने के लिए मोटी रकम वसूलने का आरोप है, लेकिन यहां के सचिव के स्तर से एसएनटीएस सेल को मानचित्र आवेदन करने वालों का नाम व नंबर नहीं दिया है। आवेदकों की जगह आर्किटेक्ट के नंबर दिए गए। इस पर विभागीय अधिकारियों को कार्रवाई करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed