फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ः छींटाकशी के विरोध में युवक बेरहमी से पीटा, पांचवें दिन मौत

Fri, 13 Aug 2021 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
क्षेत्र के गांव महुआ में पत्नी संग छींटाकशी का विरोध करने पर दबंगों द्वारा बेरहमी से पीटे गए युवक की बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान क्वार्सी के नर्सिंग होम में मौत हो गई। इस खबर पर परिवार में कोहराम मच गया। बाद में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। बता दें कि इस मामले में हमले का मुकदमा भी थाना पुलिस ने दर्ज नहीं किया था। परिवार जब एसएसपी से मिला तो एसएसपी के निर्देश पर बुधवार को ही मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

गांव महुआ निवासी मुकेश तोमर (35) पुत्र योगेंद्र तोमर दो अगस्त को पत्नी बबिता के साथ गांव में ही साली के बच्चे के जन्मदिन समारोह से लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में गांव के कुछ दबंगों ने उसकी पत्नी से छींटाकशी की। इसका मुकेश ने विरोध किया तो उस समय कहासुनी हुई। बाद में पीड़ित ने हस्तपुर पुलिस चौकी पर शिकायत की थी। जब यह जानकारी दबंगों को हुई तो उन्होंने शिकायत करने पर गुस्सा जताते हुए 7 अगस्त की देर शाम मुकेश को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया। सिर में गंभीर चोट आने पर मुकेश का क्वार्सी चौराहा स्थित एक नर्सिंग होम में इलाज चल रहा था। इसकी शिकायत करने पर भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था। बाद में परिवार एसएसपी से मिला तो एसएसपी के निर्देश पर बुधवार को गांव के संदीप, विशाल व उसके पिता रामे पर हमला, छेड़खानी आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। इधर, बृहस्पतिवार को मुकेश की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार ने मामले में पीट पीटकर हत्या का आरोप लगाया है। मुकेश अपने पीछे एक बेटी व एक बेटे को छोड़ गया है। पत्नी का बुरा हाल है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है। इंस्पेक्टर इगलास प्रदीप कुमार का कहना है कि मामले में पोस्टमार्टम के आधार पर हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

पहली शिकायत पर पुलिस लेती संज्ञान तो न जाती जान
मौत के बाद परिवार ने सीधा आरोप लगाया है कि अगर 2 अगस्त को दी गई शिकायत पर चौकी पुलिस ने संज्ञान लिया होता तो दबंगों द्वारा हमला न किया गया होता। मगर पुलिस ने मामले को गंभीरता से न लेते हुए कोई कार्रवाई करना उचित नहीं समझा। पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर दबंगों के हौसले इतने बढ़ गए कि उन्होंने रंजिश मानते हुए मुकेश के साथ मारपीट कर दी और उसकी जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed