{"_id":"6106f0b78ebc3e843a76cf2e","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali2696227155","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः कोरोना मरीज से अश्लील हरकत का आरोपी डॉक्टर रिहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः कोरोना मरीज से अश्लील हरकत का आरोपी डॉक्टर रिहा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंडित दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय में भरती कोरोना संक्रमित युवती से अश्लील हरकत पर दुष्कर्म के मुकदमे में जेल भेजे गए हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर को जमानत पर रिहा कर दिया गया। बलरामपुर का रहने वाला डॉक्टर पिछले वर्ष जुलाई में हुई इस घटना में गिरफ्तार किया गया था। तभी से उसका परिवार पैरोकारी में लगा हुआ था।
यह वाकया 21 जुलाई 2020 का है, जब गाजियाबाद में जॉब करने वाली शहर की 25 वर्षीय युवती कोरोना से संक्रमित होने के कारण दीनदयाल चिकित्सालय के महिला वार्ड में भर्ती थी। युवती ने आरोप लगाया था कि रात्रि में करीब 10 बजे डॉ. तुफैल अहमद (39) निवासी बिसनपुर शकरपुर कला पचपैड्डवा बलरामपुर चेकअप करने उसके बेड के पास आया और उसके अंगों के साथ अश्लील हरकत की। यही घटना 22 जुलाई की सुबह 6:45 बजे फिर दोहराई गई। स्वास्थ्यकर्मी के आने पर अपने करतूत को छिपाने के लिए कहा कि करवट लो और पीठ दिखाओ।
यह घटना सीसीटीवी में कैद हुई थी। आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। युवती की तहरीर पर दुष्कर्म की धारा (376-2/घ) में मुकदमा दर्ज किया गया था। तभी से डॉक्टर जेल में था। इस मामले में न्यायालय से जमानत मिलने के बाद आरोपी डॉक्टर को कारागार से रिहा कर दिया गया है। रिहाई के समय परिवार के तमाम लोग मौजूद रहे।