फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

प्रदर्शन से पहले युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष घर में नजरबंद

Thu, 29 Jul 2021 01:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
प्रदेश सरकार के खिलाफ युवक कांग्रेस द्वारा हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत कलेक्ट्रेट कार्यालय के घेराव की घोषणा के चलते युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष को पुलिस ने घर पर नजरबंद कर दिया। बुधवार को युवक कांग्रेस द्वारा हल्ला बोल कार्यक्रम रखा गया था। इसमें प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव का शामिल होना प्रस्तावित था।
विज्ञापन

उधर सुबह से ही यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रूपेश पाठक को पुलिस ने घर में ही नजर बंद कर दिया। नवागत जिलाधिकारी द्वारा प्रथम दिन कार्यालय आगमन पर जिला प्रशासन ने युवक कांग्रेस से कार्यक्रम न करने का अनुरोध किया। रूपेश पाठक ने कहा है कि प्रदर्शन से पहले ही पुलिस द्वारा नजर बंद कर दिए जाने से साफ जाहिर है कि सरकार नहीं चाहती है कि उसके खिलाफ कोई आवाज उठाए या लोकतंत्र की हत्या है कार्यक्रम में राजीव गांधी पंचायत समिति के जिलाध्यक्ष अजय पंडित, आऊटरीच जिलाध्यक्ष शुभम सिंघ, अमित उपाध्याय, गौरांग देव चौहान, शरद बंसल, मशाहिद, महंदी, इमरान, राईयान , अरविंद पार्षद को शामिल होना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed