फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ः दस दिन में 59 उर्वरकों के नमूने भरे तो आठ विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित

Thu, 29 Jul 2021 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
खरीफ की फसल उत्पादक किसानों को खाद, बीज, उर्वरक एवं कृषि रक्षा रसायनों की ओवर रेटिंग एवं जबरन एक के साथ एक आइटम बेचने के मामलों पर काबू पाने के लिए कृषि अधिकारियों की कसरत जारी है। पिछले दस दिनों में जिले में दर्जनों खाद बीज की दुकानों पर छापे मारकर उर्वरकों के 59 नमूने भरे गए हैं तो अनियमितता बरतने के मामले में आठ विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। जबकि आठ दुकानदारों को नोटिस थमाए गए हैं।
विज्ञापन

नवागत जिला कृषि अधिकारी डॉ.राम प्रवेश ने बताया कि विभाग की प्राथमिकता किसानों को सही दामों पर खाद, बीज एवं उर्वरकों के साथ कृषि रक्षा रसायन दिलाना है। इसके लिए विभागीय टीमें निरंतर निजी, थोक, फुटकर, सहकारी विक्रय केंद्र एवं गोदामों पर छापे मार रही है। हर विक्रेता का स्टाक रजिस्टर चेक करने के साथ ही उर्वरक आदि के दामों पर भी नजर दौड़ाई जा रही है। सभी को हिदायत दी जा रही है कि वे किसान को जबरन कोई भी आइटम बेचने की कोशिश न करें। अब तक उर्वरकों के 59 नमूने भरे गए हैं। इन सभी को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। इसके अलावा स्टाक मेंटेन न रखने समेत अन्य अनियमितताओं के मामले में आठ विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। आठ दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि चेकिंग का यह क्रम निरंतर जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed