{"_id":"60f9c3dd8ebc3e580c1ddfe8","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali2687798125","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः प्रेमिका को वीडियो कॉल पर दिखाकर लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः प्रेमिका को वीडियो कॉल पर दिखाकर लगाई फांसी
विज्ञापन
मृतक के परिजन से जानकारी करते सिविल लाइन इस्पेक्टर रवेन्द्र ।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी कॉलेज के युवा शिक्षक अभिषेक सक्सेना के साथ उसके प्यार में ऐसा क्या हुआ कि वह आत्महत्या को मजबूर हुआ। इतना ही नहीं, उसने अपनी प्रेमिका को वीडियो कॉल पर आत्महत्या करते हुए दिखाकर क्यों जान दे दी। तीन साल से जिस युवती का प्रेम प्रसंग चल रहा था। अचानक से ऐसा क्या हुआ कि उसमें दरार आ गई। वहीं जिस युवती ने अभिषेक द्वारा आत्महत्या के बाद खुद उसके दोस्तों को खबर दी, वह पुलिस के संपर्क में आने के बाद क्यों और कहां गायब हो गई। ऐसी क्या वजह थी, जिसकी वजह से युवती अभिषेक को ब्लैकमेल कर रही थी। इस आत्महत्या में इन तमाम सवालों के जवाब पुलिस और परिवार तलाश रहे हैं। हालांकि पुलिस की एक टीम उस युवती की तलाश में लगाई गई है। उसकी सही लोकेशन आदि का भी पता लगाया जा रहा है।
तड़के जब पुलिस को इस घटना की खबर मिली और पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची तो एएमयू की प्रॉक्टोरियल टीम की ओर से बताया गया कि यह हन्नान के कमरे में रात को ही आकर रुका था। वह आधी रात के बाद से ही किसी युवती से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था। फिर उसे दिखाकर इसने आत्महत्या की। इसी युवती ने ही अभिषेक के दोस्तों को जानकारी दी और दोस्तों के जरिये एएमयू स्टाफ व पुलिस को खबर मिली। जब पुलिस ने उस मोबाइल नंबर पर कॉल करके पूछा गया तो युवती ने खुद का पता आगरा बताया। इसके बाद सुबह होते ही एक पुलिस टीम आगरा भेजी गई। मगर वह पता गलत बताया गया। बाद में पता चला कि युवती अलीगढ़ की रहने वाली है और फिरोजाबाद में भी उसका निवास है। दोपहर में उसकी लोकेशन अलीगढ़ में ही थी। जब पुलिस ने फिर उसे फोन लगाया तो उसका फोन बंद हो गया। इसके बाद से पुलिस का माथा ठनका हुआ है। आखिर युवती क्यों गायब हुई है।
तीन साल पहले किसी समारोह में हुई थी मुलाकात
मृत अभिषेक के भाई अरविंद व पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अब तक की जांच में पता चला है कि युवती की अभिषेक से मुलाकात किसी समारोह में तीन साल पहले हुई थी। इसके बाद से दोनों में प्रेम संबंध थे। हालांकि परिवार को कोई जानकारी अब तक नहीं थी। बुधवार रात साढ़े ग्यारह बजे बड़े भाई अरविंद से बातचीत में उसने इस युवती का जिक्र करते हुए कहा था कि वह उसे ब्लैकमेल कर रही है। इस पर भाई ने कहा था कि वह परेशान न हो। बृहस्पतिवार सुबह आकर आगे बात करेंगे, मगर इससे पहले उसकी आत्महत्या की खबर मिल गई।
विज्ञापन
एएमयू छात्र के आने पर भी आगे बाकी जानकारी
पुलिस ने जहां उस छात्रा की तलाश में एक टीम को लगाया है। वहीं अभिषेक जिस दोस्त के कमरे में था, उस एएमयू छात्र को भी बुलाया गया है। हो सकता है कि वह काफी कुछ जानकारी दे सके। वहीं उसके साथियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।