{"_id":"60f1cfb28ebc3e737677823e","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali2682898170","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः प्रयागराज एक्सप्रेस में हुई चोरी का खुलासा, सात लाख का माल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः प्रयागराज एक्सप्रेस में हुई चोरी का खुलासा, सात लाख का माल बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज एक्सप्रेस में बीती 12 अप्रैल को हुई चोरी की वारदात को हरियाणा के सांसी गैंग ने अंजाम दिया था। इस गैंग के मुख्य सरगना को जीआरपी अलीगढ़ ने बृहस्पतिवार की रात को दबोच लिया। हालांकि उसके तीन साथी फरार हो गए। उनकी तलाश जारी है। गैंग सरगना के पास से चोरी का सात लाख रुपये का माल बरामद हुआ है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। खुलासा करने वाली टीम को एसपी जीआरपी स्तर से दस हजार रुपये नगद और प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की है।
सीओ जीआरपी हरिश्चंद्र ने जीआरपी थाना अलीगढ़ में प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि बीती 12 अप्रैल को अंकिता सिंह पत्नी अविनाश मिश्रा निवासी विवेक विहार, सेक्टर 82, नोएडा ट्रेन नंबर 02470 (प्रयागराज एक्सप्रेस) के कोच नंबर ए-5 की सीट संख्या 8 पर प्रयागराज से गाजियाबाद की यात्रा कर रही थी। इसी यात्रा के दौरान अंकिता सिंह का जेवरात से भरा पिट्टू बैग अज्ञात अभियुक्त द्वारा चोरी कर लिया गया था, जिसमें नगदी व जेवरात रखे थे। इस घटना के संबंध में अलीगढ़ में मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की गई। अनावरण के लिए गठित टीम द्वारा सर्विलांस व मुखबिर की मदद से जांच की तो अभियुक्त मनोज उर्फ मोनू उर्फ राजा पुत्र धर्मवीर निवासी ग्राम बलहम्वा थाना महम, रोहतक (हरियाणा) जो कि सांसी गैंग का सरगना है। इसके व तीन अन्य लोगों द्वारा वारदात करने की बात सामने आई। इसकी तलाश जारी थी।
जीआरपी को बृहस्पतिवार की रात सूचना मिली की यह गैंग पूर्वी आउटर मीनाक्षी पुल के नीचे है। टीम ने मौके पर पहुंचकर मनोज उर्फ मोनू उर्फ राजा को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि उसके साथी नरेश उर्फ बुड्ढा पुत्र बलवीर निवासी बड़ी गली, बुड्ढा कॉलोनी, थाना शहरजींद, जींद, हरियाणा, कानी उर्फ प्रदीप पुत्र धनपत निवासी ग्राम वुआनी खेड़ा थाना वुआनी खेड़ा, जिला भिवानी, हरियाणा और नीना उर्फ राहुल पुत्र रनवीर निवासी वार्ड नंबर पांच, थाना महम, जिला रोहतक, हरियाणा अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पकड़े गए मोनू के पास से सोने की एक चेन, सोने के दो कड़े, सोने का एक लॉकेट, सोने की तीन अंगूठी, एक डायमंड का मंगलसूत्र, एक डायमंड पेंडल, दो डायमंड टॉप्स, दो डायमंड रिंग, एक डायमंड रिंग लेडीज व 19585 रुपये नगद व 5000 रुपये नगद आगरा कैंट के मुकदमे के बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका गैंग सुपरफास्ट/एक्सप्रेस रेल में यात्रियों के बैग से ज्वेलरी व कैश चोरी करता है। आरोपी को पूछताछ के बाद शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। वारदात का खुलासा करने वाली टीम में एसआई राजन शर्मा, हेड कांस्टेबल सुभाष भदौरिया, हेड कांस्टेबल मनीष कुमार, कांस्टेबल मो. असलम, अमित मोतला, हेड कांस्टेबल सतपाल सिंह, शिवराम यादव, सोनू, आरपीएफ से सुखबीर सिंह, श्रीपाल शामिल रहे।
विज्ञापन
प्रयागराज एक्सप्रेस में हुई चोरी की घटना के सफल अनावरण करने वाली टीम को दस हजार रुपये नगद व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। सांसी गैंग ने इस वारदात को अंजाम दिया था। पूरे गैंग पर निगाह बनाए हुई हैं। फरार आरोपियों की भी तलाश जारी है। अन्य जीआरपी थानों में भी इस गैंग को लेकर अलर्ट घोषित किया गया है।
- मो. मुश्ताक, प्रभारी पुलिस अधीक्षक रेलवे, आगरा