{"_id":"60ec8dd88ebc3ebb653dd3f5","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali2679480197","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकियों के स्लीपर सेल को लेकर अलीगढ़ में सतर्कता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकियों के स्लीपर सेल को लेकर अलीगढ़ में सतर्कता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में अलकायदा समर्थित दो आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद खुफिया एजेंसियां अलीगढ़ में आतंकी गतिविधियों और उनके स्लीपर सेल की मौजूदगी को लेकर सक्रिय हो गई हैं। क्योंकि अलीगढ़ में आतंकियों के पनाह लेने के पूर्व में कई मामले प्रकाश में आए हैं। यहां पर आतंकियों ने कभी सक्रिय वारदात को अंजाम नहीं दिया। लेकिन शहर और ग्रामीण क्षेत्र में उनके मौजूद रहने और संपर्क सूत्रों के होने का समय-समय पर खुफिया एजेंसियों को सुराग मिलता रहा है। इसी के चलते स्थानीय खुफिया विभाग भी सक्रिय हो गया है।
अलीगढ़ में चार दशक पहले सिमी की स्थापना हुई थी। इसके बाद से अलीगढ़ खुफिया एजेंसियों के रडार पर आ गया। 1991 में अलीगढ़ में कश्मीरी व्यापारी से एके 47 राइफल बरामद हुई थी। इसके बाद अलीगढ़ पर खुफिया एजेंसियों का फोकस और बढ़ गया। कुछ वर्ष पहले मन्नान वानी के अलीगढ़ कनेक्शन के बाद अलीगढ़ को लेकर खुफिया एजेंसियां हाई अलर्ट पर रहती हैं। मौजूदा घटना को लेकर भी गिरफ्तार किए गए आरोपियों के अलीगढ़ कनेक्शन तलाश करने की कवायद की जा रही है।
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि एटीएस और प्रदेश की खुफिया एजेंसियों को अलीगढ़ से जो भी सूचना और सहायता चाहिए होगी, वह उनको उपलब्ध कराई जाएगी। अलीगढ़ में सतर्कता बढ़ा दी गई है। सभी प्रकार की आवश्यक जानकारी भी जुटाई जा रही है।